क्या आपको लगता है कि कि अंग्रेजी ही सर्वाधिक व्यापक भाषा है जिसमें सब चीजों के लिए एक शब्द है तो मुझे बताइए कि हिन्दी
शब्द "मक्खीचूस" को एक शब्द में क्या कहेंगे? अगर आपको मतलब पता है तो आप यकीनन कहेंगे "एक ऐसा व्यक्ति जो इतना कंजूस है कि अगर उसकी चाय में यदि मक्खी भी गिर जाए तो भी वह बाहर फेंकने से पहले इसे चूस लेगा।"
लेकिन "मक्खीचूस" को अंग्रेजी में एक शब्द नहीं कह सकते।
Toujours Tingo अजी़बोगरीब शब्दों और कहावतों का एक संग्रह है जिसका अंग्रेजी में कोई जोड़ नहीं है। एडम के संग्रह से मेरे पसंदीदा शब्द हैं:
- "Tantenverführer”– (जर्मन) संदेहास्पद ढंग से शिष्टाचार के साथ व्यवहार करने वाला युवा।
- “Trennungsagentur”- (जर्मन) वह व्यक्ति जो एक महिला द्वारा उसके प्रेमी को यह बताने के लिए काम पर रखा गया है कि उस महिला ने उसे छोड़ दिया है।
- "Tingo"- (Easter Island) रात की आड़ में एक एक करके पड़ोसी की संपत्ति तब तक लेना जब उसका घर खाली ना हो जाए।
- “Yubisakibijin”- (Japan) एक औरत जो अपने वेतन का बहुत अधिक भाग अपने नाखूनों की देखभाल में खर्च करती है ।
- "Hira hira"- (Japan) एक पुराने टूटे फूटे घर में जाने से लगने वाला डर।
- Momma ko ene: (Cheyenne:उत्तर अमेरिकी भारतीयों द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा) अपने प्रेमी द्वारा किसी और से शादी करने पर रोने से आँखें लाल होना।
यह किताब विभिन्न शब्दकोशों,वेबसाइटों और साहित्य के व्यापक अनुसंधान के आधार पर लिखी गई है। इसमें हर एक विचित्र शब्द के बारे में भरपूर उदाहरण और रोचक जानकारियाँ हैं।
और अंत में,मैं The Mirror के शब्दों को दोहराना चाहूंगी “यह एक असाधारण पुस्तक है जिसने उन की शब्दों तलाश की जिसमें अंग्रेजी विफल रही... इन अजीब लेकिन बढ़िया शब्दों का इस्तेमाल ज़रूर करें। ।