HP & The Deathly Hallows (chapter 3 : part iii)
Summary rating: 4 stars
3 समीक्षा
विजिट्स:
204
शब्द:
900
प्रकाशन तिथि: सितम्बर 03, 2007
"मुझे ऐसी ही उम्मीद है," हैरी ने कहा, "क्योंकि एक बार मैं सत्रह का हो गया, वे सभी - प्राणभक्षक, दमपिशाच, शायद मुर्दे भी- जिनका मतलब है मृत शरीर जिन पर काले जादूगर ने जादू किया हो - आपको ढूढ़ने में सफल हो जाएगे और आप पर निश्चित रूप से हमला कर देंगे। और अगर आपको याद हो कि आखिरी बार जब आपने जादूगरों से भागने की कोशिश की थी, तो आप सहमत होंगे कि आपको मदद की जरूरत है।"
वहाँ पर एक थोड़ी देर का एकान्त फैल गया जिसमें हैग्रिड के ठोकने की गूँज आने लगी जैसे कि वह लकड़ी के दरवाजे पर हथौड़े बरसा रहा हो, सामने का लकड़ी का दरवाजा इतने सालों से इस गूंज का प्रतिकार कर रहा था। मौसी पिटुनिया मौसा वर्नन को देख रहीं थी; डडली हैरी को घूर रहा था। आखिरकार मौसा वर्नन फूट पड़े, "पर मेरे काम का क्या? डडली के स्कूल का क्या? मुझे नहीं लगता कि ये सब बातें सिरफिरे जादूगरों के लिए कोई मायने रखतीं हैं - "
"क्या आप समझते नहीं हैं?" हैरी चिल्लाया। "वे आपको यंत्रणा देंगे और मार डालेंगे जैसे उन्होंने मेरे माता-पिता को मारा था!"
"पापा," डडली ने एक जोरदार आवाज में कहा, "पापा - मैं इन फौज के लोगों के साथ जाऊँगा।"
"डडली," हैरी ने कहा, "जिंदगी में पहली बार, तुम सोच-समझकर बात कर रहे हो।"
वह जानता था कि लड़ाई जीत ली गयी है। अगर डडली इतना डर चुका है कि फौज की मदद लेने के लिए तैयार हो जाए, तो उसके माता-पिता भी उसका साथ देंगे: अपने प्यारे डड्डू से बिछड़ने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। हैरी ने लालटेन पर लगी घड़ी में देखा।
"वे पाँच मिनट के अंदर यहाँ आ जाएंगे," उसने कहा, और जब किसी भी डर्सली ने जवाब नहीं दिया, तो उसने कमरा छोड़ दिया। जुदा होने के मुद्दे पर - शायद हमेशा के लिए - अपने मौसा, मौसी और भाई से, हैरी खुशी से ध्यान लगा सकता था, पर मौसम में ना जाने क्यों एक चिन्ताजनक आलम बनता जा रहा था। अब सोलह साल की कट्टर नफरत के आखिर में वे एक दूसरे को क्या कहेंगे?
अपने कमरे में वापस आने पर हैरी फाल्तू में ही अपने थैले के साथ उलझ गया, फिर अपनी कुछ मूँगफलियों में से दो हैडविग के पिंजरे की सलाखों के अंदर डाल दीं। वे आवाज के साथ तले पर गिर गयीं, पर उसने उन्हें अनदेखा कर दिया।
"हम बहुत जल्दी जाने वाले हैं, सच में," हैरी ने उसे बताया। "और फिर तुम दोबारा से उड़ सकोगी।"
दरवाजे की घंटी बजी। हैरी झिझका, फिर अपने कमरे से बाहर निकला और सीढ़ियों से नीचे उतरा। हैसिया और डिडलस से ये उम्मीद करना कि वे डर्सलियों से खुदबखुद निपट लेंगे, कुछ ज्यादा ही था।
"हैरी पॉटर!" एक जोश से भरी हुई आवाज चीखी, हैरी के दरवाजा खोलते ही, एक छोटा सा आदमी अपनी हल्के बैंगनी रंग की टोपी को नमस्कार के लिए लहरा रहा था। "हमेशा की तरह, मेरा नमस्कार!"
"शुक्रिया, डिडलस," हैरी ने कहा, हल्का सा झुकते हुए और काले-बाल वाली हैसिया पर एक शर्मीली मुस्कान देते हुए। "ये सब करने के लिए आप दोनों का बहुत-बहुत शुक्रिया . . . वे सब यहीं हैं, मेरे मौसा, मौसी और भाई . . . "
"शुभकामनाएं, हैरी पॉटर के रिश्तेदारों!" डिडलस ने खुशी से कहा, बैठक में कदम रखते हुए। इस तरह से पुकारे जाने पर डर्सली बिल्कुल भी खुश नहीं थे; हैरी को आधा यकीन था कि उन्होंने अपना मन फिर बदल लिया होगा। डडली अपनी माँ के और पास आ गया था, एक जादूगरनी और जादूगर को देखकर।
"मुझे लगता है कि आप निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बहुत खूब! जैसा कि हैरी ने आपको बताया है, योजना सरल सी है," डिडलस ने कहा, अपने कोट की जेब से एक बड़ी सी घड़ी निकालकर उसे जाँचते हुए। "हम हैरी से पहले निकलेंगे। आपके घर में जादू करने के खतरे को ध्यान में रखते हुए - हैरी अभी तक नाबालिग है, इससे मंत्रालय को उसे हिरासत में लेने का एक बहाना मिल जाएगा - हम कार से जाएंगे, सिर्फ दस मील या इतना ही, फिर आपको चुनी हुई सुरक्षित जगह पर गायब करके पहुँचा दिया जाएगा। क्या आप गाड़ी चलाना जानते हैं, वर्ना फिर मैं?" उसने मौसा वर्नन से विनम्रता से पूछा।
"चलाना जानता हूँ - ? हाँ बिल्कुल मैं गाड़ी चलाना जानता हूँ!" मौसा वर्नन बिफर पड़े।
"आप बहुत चालाक हैं, श्रीमान्, बहुत चालाक। निजी रूप से मैं हमेशा वे सब बटन और यंत्रों को देखकर चकरा जाता हूँ," डिडलस ने कहा। वह साफतौर पर इसी प्रभाव में था कि, डिडलस वर्नन डर्सली को मक्खन लगा रहा था, जो योजना की दृढ़ता को खोता जा रहा था जैसे जैसे डिडलस कहता।
"गाड़ी भी नहीं चला सकता," उसने अपने मन में ही कहा, उसकी मूँछें गुस्से से हिल रहीं थीं, पर शुक्र था कि डिडलस और हेसिया ने उसे सुना नहीं था।
"हैरी, तुम," डिडलस ने जारी रखा, "अपने रक्षक के आने तक इंतजार करोगे। इंतजामों में थोड़ा सा बदलाव हुआ है - "
"आपका क्या मतलब?" हैरी ने एकदम से कहा। "मुझे लगा कि मैड-आई आने वाले थे औरहवा-की-लहरों के जरिये मुझे ले जाने वाले थे?"
"नहीं हो सकता," हैसिया ने सूक्ष्म रूप से कहा। "मैड-आई समझा देंगे।"