वर्नन डर्सली ने अपने कंधों को गुस्से में ऊपर उचकाया, और हैरी ने अनुमान लगाया कि उसके
मौसा बगैर सूचना के आए मेहमानों की याद
की तलाश कर रहे थे, हैरी की गर्मियों की छुट्टियों में कुछ दिनों के अंतर में, दो वयस्क जादूगरों का आना। किंगस्ले शैकलबोल्ट और आर्थर वीसली उनके घर तक आए थे, और डर्सलियों के लिए एक दुखी कर देने वाले सद्मे के समान थे। हैरी को यकीन था, कि क्योंकि मि. वीसली एक बार आधे बैठक को उजाड़ कर चले गये थे, सो उनका दोबारा आना मौसा
वर्नन के लिए कुछ प्रसन्नता का विषय नहीं था।
"- किंग्सले और मि. वीसली ने बहुत अच्छे से समझाया था," हैरी बगैर किसी अफसोस के साथ जोर दिया। "बस एक बार मेरे सत्रह के हो जाने के बाद, जो कवच
मुझे बचाता है टूट जाएगा, और फिर आपको और मुझे सबके सामने ला देगा। फौज को यकीन है कि वोल्डेमॉर्ट आपको निशाना बनाएगा, चाहे आपको यंत्रणा देकर मेरा पता उगलवाने के लिए, या फिर वह सोचता है कि आपको बंदी बनाने से मैं आपको छुड़ाने आ जाऊंगा।"
मौसा वर्नन और हैरी की आँखें मिलीं। हैरी को यकीन था कि उस पल के दोनों एक ही बात सोच रहे थे। फिर अंकल वर्नन घूमने लगे और हैरी फिर बोला, "आपको छुपना पड़ेगा और फौज मदद करना चाहती है। वहाँ पर आपको सबसे बेहतरीन सुरक्षा प्रदान की जाएगी।"
मौसा वर्नन ने कुछ नहीं कहा, पर झूमते हुए घूमना जारी रखा। बाहर देखने पर, प्राइवेट के क्षितिज पर सूरज काफी डूब चुका था। बगल के पड़ोसी ने फिर से घास काटने की मशीन चालू कर ली थी।
"मुझे लगा, वहाँ कोई जादू मंत्रालय भी है?" अंकल वर्नन ने रुखाई से पूछा।
"हाँ बिल्कुलहै," हैरी ने अचंभित होते हुए कहा।
"अच्छा, तो, वे हमारी रक्षा क्यों नहीं कर सकते? मुझे लगता है कि, बेकसूर होने के नाते, सिवाय एक निशान वाले बच्चे को आश्रय देने की गल्ती के, हमें सरकारी सुरक्षा के लिए जाना चाहिए!"
हैरी हंसा; वह खुदको रोक नहीं सका। उसके मौसा कितने अजीब थे, वे एक ऐसी सरकार से मदद माँगने की सोच रहे थे जिस पर उन्होंने हमेशा से ही अविश्वास प्रकट किया है, जिनके लिए उसका कोई अस्तित्व ही नहीं था।
"आपने सुना मि. वीसली और किंग्सले ने क्या कहा," हैरी ने जवाब दिया। "हमें लगता है कि मंत्रालय में घुसपैठ हो चुकी है।"
मौसा वर्नन ने आग के पास एक लाट जमाई और इतनी जोर से साँस लेते हुए वापस आए कि उनकी मूँछें उड़ती सी महसूस होने लगीं, उनका चेहरा एकाग्र होने की वजह से अभी तक बैंगनी था।
"चलो ठीक है," उसने कहा, हैरी के सामने फिर से रुककर। "चलो ठीक है, देखते हैं, इस बहस से बचने के लिए, हम इस सुरक्षा को अपना लेते हैं। लेकिन मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि हम उस आदमी, किंग्सले को क्यों नहीं रख सकते।"
हैरी ने अपनी आँखों को घुमाने से खुदको रोक लिया, पर काफी कोशिश के बाद। ये सवाल भी आधा दर्जन बार पूछा गया होगा।
"जैसा कि मैंने आपको बताया था," उसने दाँत पीसते हुए कहा। "किंग्सले मग्लू - मेरा मतलब आपके प्रधानमंत्री को सुरक्षा दे रहे हैं।"
"बिल्कुल - वह सबसे बेहतर है!" मौसा वर्नन ने कहा, खाली टी.वी. की ओर इशारा करते हुए। डर्सलियों ने किंग्सले को समाचार में देखा था, मग्लू प्रधानमंत्री के साथ चौकसी के साथ चल रहे थे, जब उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस बात ने, और इस तथ्य ने कि किंग्सले ने मग्लुओं की तरह भेष बनाने में महारत हासिल कर रखी थी, उसकी धीमी, गहरी आवाज में, डर्सलियों ने निर्भय कर देने वाले भाव को देखा था जैसा कि उन्होंने किसी और जादूगर में नहीं देखा था, हालाँकि यह बात भी सही थी कि उन्होंने कभी भी उसे अपनी असलियत के साथ नहीं देखा था।
"खैर, उनके पास काम है," हैरी ने कहा। "लेकिन हैसिया जोन्स और डिडलस डिग्गल अपने काम में काफी अच्छे हैं - "
"जैसे कि हमने उनके बायोडाटा देखा है . . . " मौसा वर्नन शुरू हो गये, पर हैरी ने अपना संयम खो दिया।
अपने पैरों पर होकर, वह अपने मौसा की ओर बढ़ा, टी.वी. पर इशारा करते हुए खड़ा हुआ।
"ये दुर्घटनाएं, दुर्घटनाएं नहीं हैं - हवाई जहाजों का गिरना और धमाके और ट्रेनों का पटरी से उतरना और बाकी सब जो हमने देखा था। लोग गायब हो रहे हैं और मर रहे हैं और इसके पीछे वो है - वोल्डेमॉर्ट। मैंने आपको यह बार बार बताया था, वह मग्लुओं को सिर्फ मजे के लिए मारता है। यहाँ तक कि धुंध - दमपिशाचों की वजह से है, और अगर आपको याद नहीं कि वे क्या हैं, तो अपने लाड़ले से पूछ लो!"
डडली के हाथ उसके मुँह को ढंकने के लिए उठ गए। अपने माता-पिता और हैरी की आँखें अपने ऊपर देखकर, धीरे से उन्हें हटाया और पूछा, "क्या वहाँ . . . और ज्यादा हैं?"
"और ज्यादा?" हैरी हंसा। "तुम्हरा मतलब, जिन दो ने हम पर हमला किया, उनसे ज्यादा? हाँ बिल्कुल हैं, सैकड़ों हैं, अब तक तो शायद हजारों, डर और दुख की भूख की तलाश में - "
"ठीकहै, ठीक है," वर्नन डर्सली फूट पड़ा। "तुमने अपनी बात कह दी -"