HP and The Deathly Hallows (chapter 3 : part i)
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
236
शब्द:
900
प्रकाशन तिथि: सितम्बर 03, 2007
डर्सलीज़ की विदा
सामने के दरवाजे को जोर से खोलने की आवाज सीढ़ियों तक गूँज गयी और एक आवाज चीखी, "हे, तुम!" सोलह साल से इसी तरह बुलाए जाने के बाद यह लाजमी था कि हैरी को उस ''तुम'' के बारे में पता हो; फिर भी, उसने फौरन जवाब नहीं दिया। वह अभी तक शीशे के टुकड़े में घूर रहा था, जिसमें एक क्षण के लिए, उसे लगा कि उसने डम्बल्डोर की आँख देखी थी। तब तक नहीं जब तक मौसा चिल्लाये, "छोकरे!" हैरी अपने पैरों पर धीरे धीरे खड़ा हुआ और दरवाजे की ओर बढ़ा, थोड़ा रुका और अपने साथ ले जाने के लिए तैयार किये गये थैले में शीशे के टूटे हुए हिस्से को रख दिया।
"तुम काफी समय बर्बाद कर चुके हो!" वर्नन डर्सली गुर्राए जब हैरी सीढ़ियों के ऊपर आया। "यहाँ आओ, मुझे तुमसे बात करनी है!"
हैरी सीढ़ियों से नीचे उतरा, उसके हाथ जीन्स की जेबों में अंदर तक घुसे थे। जब वह बैठक में पहुँचा तो उसने तीनों डर्सली को खड़ा पाया। वे सफर पर जाने के लिए तैयार लग रहे थे: मौसा वर्नन हिरण की खाल की चेन वाली जैकेट पहने थे, मौसी पिटुनिया साल्मन मछली के रंग का कोट पहने थी, और डडली, हैरी का विशाल, गोरा-चिट्ठा, मोटा भाई, अपनी लेदर की जैकेट में था।
"हाँ?" हैरी ने पूछा।
"बैठ जाओ!" मौसा वर्नन ने कहा। हैरी ने अपनी पलकें ऊपर कीं। "प्लीज़!" मौसा ने और कहा, साथ ही कुढ़ गए जैसे कि इस शब्द उनके गले में खराश पैदा कर दी हो।
हैरी बैठा। हालाँकि उसे पता था कि अब क्या होने वाला है। मौसा वर्नन तेजी से चलते वक्त ऊपर नीचे हो रहे थे, मौसी पिटुनिया और डडली उनके पीछे पीछे जिज्ञासू हावभाव के साथ पीछा करने लगे। आखिरकार, उनका बड़ा बैंगनी चेहरा एकाग्रचित होने से सिकुड़ गया, मौसा वर्नन हैरी के सामने रुक गए और बोले।
"मैंने अपना विचार बदल लिया है," उसने कहा।
"आश्चर्य की बात है," हैरी ने कहा।
"जुबान संभाल के - " मौसी पिटुनिया एक तीखी आवाज में शुरू हुईं, पर वर्नन डर्सली ने उसे हाथ दिखाकर रोक दिया।
"ये पूरी तरह से एक साजिश है," मौसा वर्नन ने कहा, हैरी को अपनी बच्चों जैसी छोटी आँखों से घूरते हुए। "मैंने निर्णय लिया है कि मैं इसके एक भी शब्द का विश्वास नहीं करूँगा। हम यहीं रहेंगे, हम कहीं नहीं जा रहे हैं।"
हैरी ने अपने मौसा की ओर देखा और क्रोध और विनोद के मिले हुए हावभाव को महसूस किया। वर्नन डर्सली पिछले चार हफ्तों से हर चौबीस-घंटों में अपने विचारों को बदल रहा था। मन के बदलने के साथ कार को भर रहा था, खाली कर रहा था और फिर से भर रहा था। हैरी का सबसे मजेदार पल वह था, जब अनजाने में मौसा वर्नन ने अपना सूटकेस उठाया, जिसमें आखिरी बार निकाले गए डम्बलों को डडली ने रख दिया था, और फिसल कर गिर गए और दर्द से कराहने लगे।
"तुम्हारे हिसाब से," वर्नन डर्सली ने अब कहा, कमरे में अपनी चाल को कायम करते हुए, "हम - पिटुनिया, डडली, और मैं - खतरे में हैं। उससे -"
"मेरे कुछ दुश्मनों से, ठीक।" हैरी ने कहा।
"अच्छा, मुझे इस पर विश्वास नहीं है," मौसा वर्नन ने दोहराया, हैरी के सामने एक बार फिर रुकते हुए। "मैं इस बारे में सोचते हुए आधी रात तक जागता रहा, और मुझे लगता है कि ये घर को पाने की एक चाल है।"
"घर को?" हैरी ने दोहराया। "कौन सा घर?"
"ये घर!" मौसा वर्नन चीखे, उनके माथे की नस फड़कने लगी। "हमारा घर! यहाँ पर घर की कीमतें आसमान छू रही हैं! तुम हमें रास्ते से हटाना चाहते हो और फिर तुम तोड़ा सा जन्तर-मन्तर करोगे और मेरे पता चलने से पहले सारे दस्तावेज तुम्हारे नाम हो जाएंगे और - "
"क्या आपका दिमाग खराब हो गया है?" हैरी ने जानने की इच्छा की। "इस घर को हासिल करने की चाल? क्या आप उतने ही बेवकूफ हैं जितने दिखते हैं?"
"तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई - !" मौसी पिटुनिया चीखी, पर दोबारा, वर्नन ने अपना हाथ दिखाकर उसे रोक दिया : ऐसा लगता था कि अपना इतना अपमान होने के बाद भी उसे कोई खतरा नजर नहीं आया।
"शायद आप भूल गए हैं," हैरी ने कहा, "मेरे पास पहले से ही एक घर है, जो मेरे धर्मपिता ने मेरे लिए छोड़ा है। तो मैं इसको क्यों लेना चाहूँगा? क्या यहाँ मेरी बहुत अच्छी यादें बसीं हैं?"
एक चुप्पी बैठ गयी। हैरी ने सोचा कि उसने मौसा वर्नन को इस बहस से चौंका दिया था।
"तुम दावा करते हो," मौसा वर्नन ने फिर से घूमते हुए कहा, "कि ये देव जैसी चीज़ - "
"- वोल्डेमॉर्ट," हैरी ने बगैर संभले कहा, "और हम इस बारे में पहले ही सैकड़ों बार बात कर चुके हैं। और यह कोई दावा नहीं है, ये तथ्य है, डम्बल्डोर ने आपको पिछले साल बताया था, और किंग्सले और मि. वीसली - "