Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>पुस्तक>उपन्यास >हैरी पॉटर और दर्दनाक चीखें (chapter 2 : last part vi)

.

हैरी पॉटर और दर्दनाक चीखें (chapter 2 : last part vi)

द्वारा : krishnakant     

लेखक : J. K. Rowling
मैंने पूछा कि क्या स्कीटर अभी भी हैरी पॉटर के संपर्क में हैं, जिसका उन्होंने पिछली साल इतने गुमान के साथ साक्षात्कार
किया था : एक अद्वितीय लेख जिसमें पॉटर ने आप-जानते-हैं-कौन की वापसी के बारे में खासतौर पर कहा था।

"अरे, हाँ, हमने एक नजदीकी रिश्ता बना लिया है," स्कीटर कहतीं हैं। "बेचारे पॉटर के बस कुछ ही सच्चे दोस्त हैं, और हम उसकी जिंदगी की एक बहुत ही अह्म घड़ी पर मिले थे - जादूगरी की त्रिकोणीय श्रंख्ला। मैं शायद उनमें से कुछ में ऐसी इंसान हूँ जो कह सकते हैं कि वे असली हैरी पॉटर को जानते हैं।"
इस बात ने हमें डम्बल्डोर की अंतिम घड़ियों की अफवाहों पर ला खड़ा किया। क्या स्कीटर को विश्वास है कि जब डम्बल्डोर मरे तब पॉटर वहाँ था?
"वैसे, मैं बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूँ - सबकुछ किताब में हैं - पर होग्वार्ट्स के किले के अंदर एक चश्मदीद गवाह ने पॉटर को उस मौके पर भागते हुए देखा जब डम्बल्डोर गिरे, कूँदे, या धक्का दिये गए। पॉटर ने बाद में सिवरस स्नेप के खिलाफ सबूत पेश किये, एक ऐसा इंसान जिसके खिलाफ उसके विश्वविख्यात बैर है। क्या सबकुछ वैसा ही है जैसा लगता है? मतलब एक बार मेरी किताब पढ़ लेने के बाद जादूगरी के समाज को यही निर्णय लेना होगा।"
इस साजिश की बात के साथ ही मैं विदा लेती हूँ। बगैर किसी शक के स्कीटर ने अपनी कलम से एक धमाके के साथ बिकने वाली पुस्तक बनाई है। इस बीच, डम्बल्डोर के प्रशंसकों का दल हो सकता है काँप रहा हो कि अब जल्द ही उनके नायक के बारे में क्या निकलने वाला है।
हैरी लेख के अंत तक पहुँच गया, पर खाली पेज को देखने लगा। गुस्सा और बागीपन उसमें उल्टी की तरह जन्म ले रहे थे: उसने अखबार की गेंद बनाई और पूरी ताकत से दीवाल पर दे मारी, जहाँ वह अत्यधिक कचड़े की वजह से छलक रहे कचड़े के डिब्बे के साथ जा मिली।
हैरी का दिमाग सातवें आसमान पर था, वह कमरे में अंधों की तरह घूमने लगा, खाली दराजों को खोलने लगा और किताबों को उठाने-रखने लगा, वह यह जानता ही नहीं था कि वह क्या कर रहा था। तभी रीटा का लेख आकस्मिक पद लेकर उसके दिमाग में गूँजने लगा: पॉटर और डम्बल्डोर के रिश्ते पर एक पूरा अध्याय . . . ये ज्यादा अच्छा तो नहीं कहा जाएगा, शायद इसे अपशकुन भी कह सकते हैं . . . उन्होंने खुद अपनी किशोरावस्था में काली कलाओं में हाथ डाला था . . . मेरे पास एक ऐसा स्रोत आ चुका है जिसके लिए कई पत्रकार अपनी छड़ियाँ तक बदल लेंगे . . .
"सब झूठ हैं!" हैरी चिल्लाया, उसने खिड़की से देखा कि उसका पड़ोसी, जो घास काटने के लिए मशीन को दोबारा से शुरू कर रहा था, चिंता में ऊपर देखने लगा।
हैरी बिस्तर पर पूरे जोर के साथ बैठ गया। शीशे का टूटा हुआ टुकड़ा नाचते हुए दूर जा गिरा; उसने उसे उठाया और अपनी अंगुलियों पर उसे पलटा, सोचते हुए, डम्बल्डोर और उन झूठों के बारे में सोचते हुए जो रीटा स्कीटर बकवास कर रही थी . . .
बेहद चमकदार नीला रंग चमका। हैरी जम गया, उसकी कटी हुई अंगुली शीशे की आरीदार किनारों पर फिसलने लगी। यह उसकी कल्पना थी, यकीनन। उसने अपने कंधे के ऊपर से झाँका, लेकिन दीवाल भद्दे आडू के रंग की थी, मौसी पिटुनिया की पसंद : वहाँ पर कुछ नहीं था जिसे शीशा प्रतिबिम्बित करता। उसने दोबारा शीशे के टुकड़े में देखा, और सिवाय खुदको देख रहीं अपनी हरी आँखों के अलावा और कुछ न देखा।
यह उसकी कल्पना थी, इसका कोई और विवरण नहीं था; कल्पना ही थी, क्योंकि वह अपने मृत हैडमास्टर के बारे में सोच रहा था। अगर कोई चीज निश्चित थी, वह यही थी कि अलबस डम्बल्डोर की चमकदार नीली आँखें अब उसे कभी भी नहीं देखेंगी।
***
प्रकाशन तिथि: सितम्बर 02, 2007
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.