श्वूंग होम > पुस्तक > उपन्यास > हैरी पॉटर और दर्दनाक चीखें (chapter 2 : part v)

.

हैरी पॉटर और दर्दनाक चीखें (chapter 2 : part v)

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : J. K. Rowling
Review by : krishna kant
विजिट्स: 234
शब्द: 900
प्रकाशन तिथि: सितम्बर 02, 2007
"ओह, बैटी," स्कीटर चमकतीं हैं, और बड़े प्यार से मुझे अंगुलियों के जोड़ों पर थपथपाने लगतीं हैं, "तुम और मैं यह अच्छी तरह जानते हैं कि गैलियन्स के एक बड़े थैले के जरिये कितनी जानकारी निकाली जा सकती है, इतने पर भी ''ना'' करने पर, मेरी कलम की धमकी! वैसे भी लोग डम्बल्डोर पर कीचड़ उछालने के लिए लाइन में खड़े थे। तुम तो जानती हो, सभी को नहीं लगता कि वे एक कमाल के इंसान थे - वे कई जरूर चीजों को कुचलते हुए चले थे। पर बूढ़ी डोजी अब अपने उड़ते गरुड़अश्व से नीचे उतर सकतीं हैं, क्योंकि मेरे पास एक ऐसा स्रोत आ चुका है जिसके लिए कई पत्रकार अपनी छड़ियाँ तक बदल लेंगे, एक ऐसा जिसने इससे पहले कभी डम्बल्डोर के बारे में मुँह नहीं खोला और जो डम्बल्डोर के सबसे भयानक और परेशान कर देने वाली किशोरावस्था में उनके सबसे करीब था।"
स्कीटर की आत्मकथा कि पहले से होने प्रसिद्धि ने यह साफ कर दिया है कि दुकानों में उन लोगों के लिए सद्मों का सामान तैयार रहेगा जिन्हें विश्वास है कि डम्बल्डोर ने एक साफ-सुथरा जीवन जिया है। मैंने पूछा, उन्होंने ऐसे कौन से आश्चर्यों का खुलासा किया है?
"अब छोड़ो भी बैटी, मैं लोगों के किताब खरीदने से पहले कोई भी बात नहीं करने वाली हूँ!" स्कीटर हंसने लगी। "पर मैं वादा कर सकती हूँ कि जो कोई भी अभी तक सोचता है कि डम्बल्डोर अपनी दाढ़ी की तरह सफेदपोश हैं तो उसे अब जागने की जरूरत है! चलिए बता देती हूँ कि किसी ने कभी सपने में भी सोचा होगा कि आप-जानते-हैं-कौन के प्रति नाराजगी रखने वाले डम्बल्डोर ने स्वयं अपनी किशोरावस्था में भी काली कलाओं में अपना हाथ डाला था! और एक जादूगर के लिए जो अपने आने वाले सालों में सही हुई यातनाओं की याचना कर रहा हो, वह इतना ज्यादा भी खुले दिमाग का नहीं था, जब वह काफी छोटा था! हाँ, अलबस डम्बल्डोर का अतीत कुछ ज्यादा ही धुंधला था, उस परिवार की गड़बड़ के बारे में बताने का कोई तुक नहीं है, जिसे उन्होंने चुपचाप दबाने का भरसक प्रयास किया।
मैंने पूछा कि कहीं स्कीटर डम्बल्डोर के भाई, अबरफर्थ, की मदद तो नहीं ले रहीं हैं, जिनके विज़ेनगामोट में जादू के गलत इस्तेमाल के दोष ने, पंद्रह साल पहले एक छोटा सा काँड कर दिया था।
"आह, अबरफर्थ तो अंधकूप का बस एक सिरा मात्र हैं।" स्कीटर हंसती हैं। "नहीं, नहीं, मैं बात कर रहीं हूँ एक बकरियों को पुचकारने जैसी तुच्छ बातों में लगे रहने वाले भाई से भी ज्यादा बुरे की, मग्लुओं पर हमला करने वाले पिता से भी ज्यादा - वैसे भी डम्बल्डोर इन दोनों को ही शांत नहीं कर पाए, उन दोनों पर विजेनगामोट के द्वारा अभियोग चलाया गया था। नहीं, मुझे तो माँ और बहन के बीच साजिश लगती थी, और जरा सी परत हटाने पर एक बुराई के एक सकारात्मक पिटारे का खुलासा हुआ - पर, जैसा मैं कहती हूं, तुम्हें पूरी जानकारी के लिए अध्याय नौ से बारह का इंतजार करना पड़ेगा। अभी के लिए मैं बस इतना कह सकती हूँ कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि डम्बल्डोर ने कभी भी अपनी नाक टूटने के पीछे के कारण का जिक्र नहीं किया।
पारिवारिक ढांचा भले ही मेल ना खाता हो, क्या स्कीटर उस तेजस्विता को अस्वीकार करतीं हैं जिसने डम्बल्डोर को जादू की कई खोज करने में मदद की?
"उनके पास दिमाग था," वे मानतीं हैं, "फिर भी कई लोग अब सवाल करते हैं कि क्या वे वाकई उनकी लगने वाली प्रतिद्धियों का पूरा श्रेय खुद ले सकते हैं। जैसा कि मैं अध्याय सोलह में जाहिर करती हूँ, ईवर डिलन्सबी दावा करते हैं कि उन्होंने पहले से ही ड्रैगन के रक्त के आठ उपयोग ढूंढ़ निकाले थे जब डम्बल्डोर ने उनके पर्चे उधार लिये।
पर जहाँ तक मैं देखती हूँ, डम्बल्डोर की कुछ प्रसिद्धियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी बहुचर्चित ग्रिन्डेलवाल्ड की जीत का क्या?
"आहा, अब, मुझे खुशी है कि तुमने ग्रिन्डेलवाल्ड का जिक्र किया," स्कीटर एक मुस्कुराहट के साथ कहतीं हैं। "मुझे डर है कि जो लोग डम्बल्डोर की दर्शनीय जीत पर आँखों में खुशी के आँसू ला देते हैं, अब उन्हें खुदको एक पटाखा खबर के लिए तैयार कर लेना चाहिए या शायद एक बदबूदार पटाखा खबर के लिए। बहुत ही गंदा मसला। मैं इतना ही कहूँगी, इतना भी भरोसा मत कीजिए कि वह इतिहास की एक साफ-सुथरी लड़ाई थी। मेरी किताब पढ़ने के बाद,लोग ये निष्कर्ष निकालने पर मजबूर हो जाएगें कि ग्रिन्डेल्वाल्ड ने अपनी छड़ी के सिरे से बस एक सफेद रूमाल निकाला और शाँत हो गया।
स्कीटर ने इस साजिश भरे मसले पर और ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया, इसलिए हम उस रिश्ते की ओर बढ़ गए जो बेशक उनके पाठकों को किसी भी और चीज से ज्यादा रोमाँचितदेगा। 
"अरे हाँ," स्कीटर जल्दी से सिर हिलाते हुए कहतीं हैं, "मैंने एक पूरा अध्याय, पॉटर और डम्बल्डोर के बीच के संपूर्ण रिश्ते को समर्पित कर दिया है। ये ज्यादा अच्छा तो नहीं कहा जाएगा, शायद इसे अपशकुन भी कह सकते हैं। फिर से, तुम्हारे पाठकों को पूरी कहानी के लिए मेरी किताब खरीदनी होगी, पर ऐसा कोई सवाल नहीं बनता कि डम्बल्डोर पॉटर में एक अप्राकृतिक रुचि रखते थे। हो सकता है वह उसकी रुचि में भी शामिल हो - खैर, हम देख लेंगे। यह जगजाहिर है कि पॉटर का बचपन बहुत की कष्टप्रद था।
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.