उसने
डम्बल्डोर से कभी भी उनके अतीत के बारे पूछने का विचार नहीं किया था। जाहिर है कि ऐसा करना काफी अजीब लगेगा, शकी भी, पर
ये तो सभी जानते थे कि
डम्बल्डोर ने ऐतिहासिक मुकाबले में ग्रिन्डवाल्ड के साथ हिस्सा लिया था, और हैरी ने कभी भी डम्बल्डोर से इस बारे में चर्चा नहीं थी, ना ही उनकी प्रसिद्ध कार्यों के बारे में। नहीं, वे दोनों हमेशा ही हैरी, हैरी के अतीत, हैरी के भविष्य, हैरी की योजनाओं के बारे में बाद करते रहे . . . और अब हैरी को यह लगता था कि, उसके भविष्य का इतना अनिश्चित और डरावना होने के बावजूद, हैरी ने कई ना लौटाए जा सकने वाले मौकों को खो दिया जब वह डम्बल्डोर से उनके बारे में पूछ सकता था। फिर भी अपने हैडमास्टर से उसने सिर्फ और सिर्फ एक सवाल पूछा था, जो उनकी निजी जिंदगी के बारे में था और जिस पर उसे शक था कि डम्बल्डोर ने उसका जवाब पूरी निष्ठा से नहीं दिया :
"आप जब शीशे में देखते हैं तो क्या नजर आता है?" "मुझे? मैं मोटे, ऊनी मोजे पकड़े हुआ दिखता हूँ।" कई मिनटों के विचार के बाद, हैरी ने अखबार से वह शोक संदेश काट लिया, उसे सावधानी से मोड़ा, और प्रैक्टिकल डिफेंसिव मैजिक एण्ड इट्स यूज़ अगेंस्ट द डार्क आर्ट्स की पहली प्रति में रख दिया। फिर उसने बाकी बचे अखबारों को रद्दी के ढेर में फेंका और कमरे की ओर मुड़ा। अब वह ज्यादा अच्छा था। बाहर निकले सामान में बस आज का
दैनिक जादूगर का अखबार था, जो बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसके ऊपर शीशे का टूटा हुआ हिस्सा।
हैरी कमरे में घूमा, अखबार के ऊपर से काँच के टुकड़े को खिसकाया, और अखबार को खोला। उसने उल्लू-डाकिए से पेपर लेने के बाद खास खबरों पर एक नजर भर डाली थी और वोल्डेमॉर्ट के बारे में कोई खबर ना होने के कारण, बगल में फेंक दिया था। हैरी को यकीन था कि मंत्रालय वोल्डेमॉर्ट की बात को दबाने के लिए दैनिक जादूगर के ऊपर दबाव बना रहे हैं। पर अब उसे पता चला कि उसने क्या छोड़ दिया था।
पेज के निचले आधे हिस्से में एक छोटी सी हैडलाइन थी, जिसके नीचे डम्बल्डोर का चित्र था जो तेजी से चलते जा रहे थे:
डम्बल्डोर - सच क्या है? अगले हफ्ते, अपने जमाने के सबसे बेहतरीन माने जाने वाले सबसे योग्य जादूगर की हिला देने वाली कहानी। सफेद दाढ़ी की चतुरता, बहुचर्चित निर्मल छवि का पर्दाफाश, रीटा स्कीटर परेशान बचपन, कानूनरहित किशोरावस्था के बारे में भेद खोलतीं हुईं। और दोषी रहस्यों का भाण्डाफोड़ करतीं हुईं, जो डम्बल्डोर अपनी कब्र के साथ ले गए हैं। उस व्यक्ति को जादू मंत्रालय के कार्यों से क्यों टोका गया था और सिर्फ एक हैडमास्टर रहने की सलाह दी गई? फीनिक्स की फौज जैसी गुप्त संस्था का असली मकसद क्या था? डम्बल्डोर का अंत आखिर कैसे हुआ? इन सभी के जवाब और कई और सवालों की परतों को, रीटा स्कीटर की नई आत्मकथा, अलबस डम्बल्डोर का जीवन और भ्रम, में कुरेद कर रख दिया गया है। बैटी ब्रेथवेट के द्वारा खास साक्षात्कार के जरिये, पेज 13 आगे। हैरी ने पेपर को लगभग फाड़ते हुए पेज तेरह खोला। लेख सबसे ऊपर ही था, एक जानी पहचानी सी तस्वीर के साथ : एक औरत की, लम्बे बंधे हुए भूरे बाल, जड़ित चश्मे, उसके दाँत बाहर निकले हुए थे जो जीत की खुशी बयान कर रहे थे। वह अपने हाथ को उसकी ओर हिला रही थी। उसकी चिढ़ाने वाली तस्वीर से ध्यान हटाने की भरसक कोशिश करते हुए, हैरी ने आगे पढ़ा।
अपने आप में, रीटा स्कीटर अपनी कठोर कलमों से ज्यादा विनम्र और सहृदय हैं। अपने प्यारे घर के गलियारे में मेरा स्वागत करने के बाद, वे मुझे किचन में ले गईं। हमने चाय, केक के कुछ टुकड़े लिए, और बिना कहे कुछ ताजातरीन बातें करने लगे। "वैसे, एक जीवनी लेखक के लिए डम्बल्डोर एक सपने की तरह हैं," स्कीटर कहती हैं। "इतनी लम्बी, भरपूर जिंदगी। मुझे यकीन है मेरी किताब आगे आने वाली कई किताबों में पहली होगी।" स्कीटर जल्दी ही इस बात से निकल गईं। उनकी नौ सौ पेजों की किताब जून में हुई डम्बल्डोर की रहस्यमय मौत के सिर्फ चार हफ्ते बाद की है। मैंने उनसे पूछा कि इतनी तेजी से ऐसा अद्भुत काम कैसे कर दिखाया। "अरे, जब आप मेरी तरह एक पत्रकार थीं, तब आप वक्त के बस खत्म होते होते भी कार्य करतीं रहतीं थीं। मैं जानती हूँ कि जादूगरी का संसार पूरी कहानी के लिए लालायित है और मैं ये सब जानने वाली पहली बनना चाहती हूँ।" मैंने हाल ही में विजेनगामोट की खास सलाहकर्ता और डम्बल्डोर की एक अच्छी दोस्त, ऐलफियसडोज़ की बात छेड़ी, कि "स्कीटर की किताब में तथ्यों से ज्यादा खोखली कहानियाँ ज्यादा हैं।" स्कीटर सिर को पीछे की ओर झटककर हँसने लगतीं हैं। "प्यारी डोजी! मुझे याद है, कुछ साल पहले मैंने उससे मत्स्य-लोगों के अधिकारों को लेकर साक्षात्कार किया था। एक मजाक, ऐसा लगा कि हम घूमने वाली झील के अंदर बैठे हुए थे, वह हमेशा मुझे ट्राउट मछली को लेकर सावधान करती रही।" और अभी तक गलतियों को लेकर ऐलफियस डोज़ के इलजाम कई जगह पर सुने जा सकते हैं। क्या स्कीटर को वाकई लगता है कि डम्बल्डोर की लम्बी और अद्वितीय जिंदगी के बारे में सबकुछ जानने के लिए चार छोटे से हफ्ते काफी हैं?