HP & The Deathly Hallows (chapter 2 : part i)
Summary rating: 4 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
216
शब्द:
900
प्रकाशन तिथि: सितम्बर 02, 2007
यादों में
हैरी का खून बह रहा था। बाँई ओर अपने दाँए हाथ से पकड़कर और सांस लेने के साथ पसीना बहाते हुए, उसने अपने कमरे का दरवाजा कंधे से धकेल कर खोला। एक चीनी मिट्टी के टूटने की आवाज आई। वह फर्श पर रखे चाय के कप पर चढ़ गया था जो कि उसके कमरे के दरवाजे के बाहर रखी गयी थी।
"ये क्या - ?"
उसने चारों ओर देखा, 4 नं. प्राइवेट ड्राइव का इलाका, सुनसान था। हो सकता है कि चाय का कप रखने का विचार डडली का था, एक अनाड़ियों वाला जाल। अपने जख्मी हाख को ऊपर रखते हुए, हैरी ने दूसरे हाथ से कप के टुकड़े समेटे और उन्हें पहले से ही भरे ही कचड़े के डिब्बे में डाल दिये, जो उसके कमरे एक ही ऐसी चीज थी जो दरवाजे से दिखाई दे रही थी। फिर वह जमीन को कुचलते हुए बाथरूम की ओर बढ़ा ताकि अपनी जख्मी उँगली को धो सके।
उसे यह बात बेवकूफाना, निरर्थक, चिढ़ पैदा करने वाली और विश्वास से परे लगी कि अभी भी वह चार दिन से पहले जादू करने में असमर्थ है . . . पर फिर भी उसे यह मानना पड़ा कि उंगली की यह चोट उसे जरूर हरा देती। उसने कभी भी घाव ठीक करना नहीं सीखा था, और अब वह इस बारे में सोच में पड़ गया - खासकर अपने नए इरादों की रोशनी में - ऐसा लगता था कि उसकी जादूगरी की शिक्षा में यह सबसे बड़ी कमी थी। फिर दिमाग में सोचकर कि हरमाइनी से पूछा जाए कि इसे कैसे करते हैं, उसने काफी सारा टिसू पेपर इस्तेमाल कर लिया था ताकि ज्यादा से ज्यादा चाय पुछ सके। फिर वह अपने कमरे में गया और जोर से अपने पीछे दरवाजा बंद कर दिया।
हैरी ने अपनी पूरी सुबह अपने स्कूल के संदूक को पूरी तरह खाली करने में बिता दी। जब छह साल पहले उसने संदूक लगाया था तबसे वह ऐसा पहली बार कर रहा था। स्कूल के सालों में, वह ज्यादातर ऊपर के तीन हिस्से ही बाहर निकालता था और उन्हें या तो बदलता या नई चीजें जोड़ देता था। नीचे की परत हमेशा छूटी रहती थी, जिनमें थे पत्थरों का एक टुकड़ा, पुरानी कलमें, देशी गुबरैले की आँखें, एक मोजा जो अब किसी हालत में फिट नहीं होता था। चंद मिनटों पहले, हैरी ने अपना हाथ इस आधी सड़ी घास में डाला था, अपने दाँए हाथ की चौथी उँगली में एक चुभने वाला दर्द महसूस किया और उसे निकाल लिया, जिसमें बहुत सारा खून बहने लगा था। वह अब और सतर्कता से आगे बढ़ा। संदूक के अंदर और ज्यादा झुकते हुए, उसने तले में टटोला और, एक पुराना तमगा जो, सेड्रिक डिगरी का साथ दीजिए और पॉटर डरपोक है के बीच धीरे धीरे जगमगा रहा था, एक टूटा और जला हुआ चुगलखोर , और सोने का लॉकेट जिसके अंदर आर. ए. बी. द्वारा हस्ताक्षर किया गया पत्र था, के बाद मिला, आखिरकार वह तीखा हथियार जिसने क्षति पहुँचाई थी। उसने फौरन उसे पहचान लिया। वह दो इंच लम्बा जादूई काँच का एक टुकड़ा था जो उसे मृत धर्मपिता, सिरियस, ने उसे दिया था। हैरी ने उसे एक ओर रख दिया और सतर्कता से बाकी बचे सामान को टटोला, पर अपने धर्मपिता द्वारा दिया गया अब कोई भी आखिरी तोहफा नहीं बचा था सिवाय एक कांच के पाउडर के जो पत्थर के टुकड़े के पास चमकदार गिट्टी जैसा फैला हुआ था। हैरी बैठ गया और उस कटे हुए हिस्से को देखने लगा जिससे उसने खुद ही को काट लिया था, पर उसे सिवाय अपनी हरी आँख के प्रतिबिम्ब के अलावा और कुछ नजर नहीं आया। फिर उसने उस टुकड़े को सुबह के दैनिक जादूगर के ऊपर रख दिया, जो अभी तक वैसा का वैसा बिस्तर पर पड़ा हुआ था, और फिर पुरानी, भयानक, हारी हुई यादों ने उसे घेर लिया, कड़वी यादों का एक बवंडर, पछतावे के घाव और इन सभी से छुटकारा पाने के लिए उसने संदूक के बाकी बचे सामान पर वार करना शुरू कर दिया। शायद सामान को गुस्से में संदूक में वापस ठूंसने से उसका ध्यान भंग हो जाता।
इस हरकरत के बाद उसे संदूक को पूरी तरह खाली करने में एक और घंटा लग गया, निरर्थक सामान को फेंकने में और समय की जरूरत के हिसाब से बाकी बचे सामान का ढेर बनाने में। उसके स्कूल और क्विडिच के कपड़े, कढ़ाई, चर्मपत्र, कलमें, और कई सारी किताबें, बाद के लिए, बगल से ढेर बनी हुई रखी थीं। उसने सोचा कि पता नहीं मौसा और मौसी इनका क्या करेंगे; आधी रात को जला देंगे, शायद, जैसे कि वे किसी भयानक जुर्म का सबूत हों। उसके मग्लू कपड़े, अदृश्य चोगा, काढ़े बनाने वाला डिब्बा, कुछ खास किताबें, तस्वीरों का एलबम जो हैग्रिड ने उसे दिया था, पत्रों का एक ढेर, और उसकी छड़ी एक पुराने थैले में दोबारेसे बाँध दिये गए थे। सामने वाली जेब में मारागूमा का मैप और लॉकेट, आर. ए. बी. द्वारा हस्ताक्षर किए गए पत्र के साथ। लॉकेट को एक प्रतिष्ठा के साथ रखा गया था इसलिए नहीं कि वह मूल्यवान था - वैसे तो वह हर मायने में बेकार था - बल्कि उसे पाने के लिए जो कीमत चुकानी पड़ी, इसलिए।
इसने अखबारों के ढेर के लिए पर्याप्त जगह खाली कर दी थी, जो उसकी मेज पर बर्फीली उल्लू, हैडविग, के बगल से रखे थे : जितने दिन हैरी ने गर्मियों में प्राइवेट ड्राइव में गुजारे, उतने।
(continued in part ii)