Summarize Human Knowledge

.

.

Jodhaa To Mai Hun...Akbar Kaun?

द्वारा : ambalika    

लेखक : ambalika
हास्य-व्यंग्य             जोधा तो मै हूं...अकबर कौन?

 
 
 जबसे पता चला था कि फिल्म 'जोधा अकबर' बन रही है. हम खुश थे कि 'मुग़ले आज़म' के इतने सालों बाद, अब हमें हमारे ऐतिहासिक पात्रों के दर्शन होने वाले है.आहाहा!...वो चम्पा-चमेली सी, छुई-मुई हूर, अनारकली!...वो झन्नाटेदार, सन्नाटेदार, हर दिन को वेलेन्टाइन डे समझता शाहजादा....जहांगिर, उर्फे सलीम, उर्फे खुर्रम, उर्फे शेखू, उर्फे (हमें पता नहीं, तो क्या हुआ यहां भी एक नाम अवश्य होना ही चाहिए!)जो भी हो....और वो इज्जत और अभिमान का ठेकेदार, अपनी आवाज़ का ही तोप की जगह इस्तेमाल करता शहनशाह अकबर!...और उसकी एक अदद राजस्थानी आन,बान और शान की प्रतीक बेगम, जोधाबाई!
 
..इस बार हम ज्यादा खुश इसलिए भी थे कि 'मुग़ले आज़म' में अकबर और जोधाबाई ने कोई प्यार-व्यार का चक्कर चलाया नहीं था...लेकिन 'जोधा अकबर' में उन्हें यह मौका भी आशुतोष गोवारीकर ने दे दिया है.
 
...पर देखिए न!..राजपूत कोम हमारी गरमा-गरम खुशियों पर,ठंडा पानी डालने पर कैसे आमादा हो रही है!... अजी!इन्हें तो हमारे से ज्यादा खुशियां मनानी चाहिए कि इनकी जोधाबाई, बच्चनजी की बहू एश्वर्या राय के रुप में दर्शन दे रही है! मतलब कि जोधाबाई अपने आप ही विश्वसुंदरी की डिग्री प्राप्त कर चुकी है!
 
.. अब राजस्थान के राजपूत कह रहे है कि जोधाबाई अकबर की 'बहू' थी...न कि बेगम!... पानी भले ही डालते;पर इतना बर्फ जैसा ठंडा पानी डालने की उन्हें क्या ज़रुरत थी?...और एक ठंडे पानी की बाल्टी हाथ में उठा कर दूसरा ग्रुप कह रहा है कि जोधाबाई जो भी हो पर...'जहांगिर उसका बेटा नहीं था. अब एक तीसरा ग्रुप आगे आ कर कह रहा है कि जहांगिर के खाते में दो माताओ के नाम दर्ज है..अभी फैसला आना बाकी है कि उन दो माताओ में से वह किसका बेटा था.गुत्थी उलझती जा रही है.
 
 
एक आत्माओ को बुलाने वाले तांत्रिक ने जोधाबाई की आत्माको हमारे सामने बुलाकर सच्चाई बताने की बिनती की तो उसने भयंकर हंसी हंसते हुए तांत्रिक को ही गिरेबान से पकडते हुए पूछा"....हा, हा, हा! जोधाबाई तो मै हूं; पर बता कौन है ये अकबर?" जोधाबाई की चुंगल से उस तांत्रिक को छुडाने के लिए हमें दूसरा तांत्रिक बुलाना पड गया.
 
किसी दिन कोई इतिहासकार को इस ख़बर के साथ भी हाजिर किया जा सकता है कि 'जोधाबाई' नाम से अकबर बादशाह के खानदान के कोई ताल्लुकात थे ही नहीं!
 
...खैर हम तो यहां तक भी सुनने के लिए तैयार है कि जहांगिर,अकबर का बेटा था ही नहीं! हमें इंतज़ार है तो 'जोधा अकबर' फिल्म के रिलीज होने का!
 
 
 
प्रकाशन तिथि: फरवरी 12, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

टिप्पणियाँ

  1. 0 समीक्षा 23 मार्च 2008
    1

    brijmohanshrivastava

    jodha akbar

    ab to film release ho chuki hai ab il article men sanshodhan kar den

Bookmark & share this post

People who read this review also read:

.