रंग निखार गुप्त फार्मूला
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
72
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 24, 2008
रंग निखार गुप्त फार्मूला:नमस्कार,
वैसे तो आज कल बुद्धु
बक्से पर कई नामी गिरामी हस्तियाँ साबुन्, तेल्, चड्डि, आदि के विज्ञापन करते हुए नज़र आते हैं! कुछ लोग अपने नाम से यह सब
बेचते है तो, कुछ यह
सब बेच कर नाम कमा रहे हैं! पर तब तो कमाल
ही हो गया जब टी. वी. पर एक विख्यात कलाकार को रंग निखारने वाली क्रीम का विज्ञापन करते देखा!
यह देख कर मेरे भी दिल में आया कि मैं
भी इस नेक काम में कुछ भागीदारी करू (नाम कमऊं)! क्यों न मैं अपने रंग निखार फार्मूला को जन साधारण तक पहुँचा दूं!
वोह भी बिल्कुल मुफ्त! अगर मेरा फर्मूला उस क्रीम की तरह हिट हो गया तो मैं भी उस अभिनेता की तरह हिट हो जाऊंगा!
यह फार्मूला उन लोगों के लिये है जो अपने काले रंग से परेशान हैं! यह फार्मूला 100%
कामयाब
है! इस को मैने खुद पर आज़माया है! मैं तो बचपन में इतना काला
था कि मुझ को रात के समय सर पर हेडलाइट्स और पिछवाड़े पर लाल बत्ती लगा कर
चलना पड़ता
था! फिर एक दिन एक चमत्कारी बाबा
मिले और यह गुप्त फार्मूला मुझ को बताया! मेरे तो वारेन्यारे हो गये! कुछ हि दिनों में
देखते ही देखते रंग उत्तरी ध्रुव के एस्कीमो सा गोरा हो गया ! तो सब कलम, कागज़ ले कर तैयार?
रंग निखार गुप्त फार्मूला: (बोलो काल्-कलूट महराज जी की जय)
1 बाथटब
पानी से भर लें ! अगर आप के पास बाथटब नही है तो तब आप को गोरा होने की क्या ज़रूरत
है? यह सम्मीकरण (equation) देखें:
बाथटब = बड़ा बाथरूम = बड़ा घर= बड़ा (अमीर) आदमी
अगर आप इस सम्मीकरण पर खरे नही उतरते तो इस का अर्थ है कि
आप गरीब आदमी हैं! जाओ भाई और कुछ काम-धंधा ढूंढो!
हाँ तो हम कहाँ
थे? ...1 बाथटब पानी से भर लें (अगर हल्का गुनगुना पानी होगा तो मज़ा और असर भी भी बढ़ जायेंगे)!
उस पानी में ADIAL कम्पनी का सुपर्-डुपर कपड़े
धोने का पाउडर (करीब
200 ग्रा.) डालें!
(इस पाउडर
के विज्ञापन में जो गोरी-चिट्टी अभिनेत्री आती
है, वह भी इसी रंग निखार गुप्त फार्मुले से ही इतनी गोरी-चिट्टी है!)
अब पानी को हिला-हिला कर खूब झाग बनयें!
अब आधा घंटा (30 मिनट) इस में आराम से लेट जयें ! (इसी लिये यह गुप्त ज्ञान
सिर्फ धनवान लोगों के लिये ही है! गरीब के पास समय तो है पर आराम नही!)
साथ-साथ ओम् श्रि
काल-कलूटाय: नम: मंत्र का जाप करें.
30 मिनट
पशचात शावर (फव्वारा) से स्नान करें! (यार तुम गरीब लोग भी खूब हो घर में बड़ा बाथरूम नही है, बाथरूम में बाथटब नही है, आराम नही है, बाथरूम में फव्वारा नही है फिर भी पूरा पढ़ेंगे! खैर हम को क्या?)
एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच नील घोल लें और धीरे-धीरे इस को शरीर पर उडेल लें!
शरीर सूखने तक धूप में खडे रहें!
इस क्रिया को 1 हफ्ता रोज़ाना दोहरायें! अगर
आप ने सब चरणों का ठीक से अनुपालन किया तो काल्-कलूट महराज जी की दया से एक फिरंगी से भी गोरे हो जायेंगे!