Gustakhimaaf.com
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
59
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 06, 2008
एक मरीज से, जिसे एक गंभीर ऑपरेशन के बाद अभी अभी होश आया ही था, डॉक्टर ने कहा - ''''मुझे लगता है कि तुम्हारा ऑपरेशन दुबारा करना पड़ेगा।''''
''''क्यों'''' - मरीज ने पूछा।
''''क्योंकि मेरे रबर के दस्ताने नहीं मिल रहे हैं। शायद वो तुम्हारे पेट में छूट गये हैं।''''
''''यदि केवल रबर के दस्तानों के लिये आप दुबारा ऑपरेशन करने जा रहे हैं तो प्लीज मत कीजिये। मैं आपको उनकी कीमत अदा कर दूंगा।''''
#
एक आदमी की तबीयत खराब हुई और वह डॉक्टर के पास जांच कराने के लिये पहुंचा। डॉक्टर ने उसकी पूरी जांच की और उससे कहा - ''''तुम्हारे लिये बहुत बुरी खबर है। तुम मरने वाले हो और तुम्हारे पास अब बहुत ही कम वक्त है।''''
''''ओह नहीं । कितना वक्त और है मेरे पास ? '''' मरीज ने पूछा।
''''10 ....'''' डॉक्टर ने कहा।
''''10 ? 10 क्या ? 10 महीने ? 10 हफ्ते ? क्या ? !'''' मरीज ने व्यग्रता से कहा।
''''10.... 9...... 8..... 7......''''
#
एक युवती दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
''''आपको कहां दर्द है ?'''' डॉक्टर ने पूछा।
''''सब जगह दर्द है। प्लीज मेरी मदद कीजिये ।'''' युवती ने कहा।
''''सब जगह...। क्या मतलब ? जरा साफ साफ बताइये ।'''' डॉक्टर ने पूछा।
युवती ने ने अपनी तर्जनी से घुटने को छुआ और चिल्लाई - ''''ओह, यहां दर्द है।'''' फिर उसने उंगली से ही अपने गाल को छुआ और बताया - ''''आउच, यहां भी दर्द है।'''' फिर उसने अपने कान को छुआ और चीखी - ''''यहां भी दुखता है । प्लीज मेरा इलाज कीजिये ।''''
डॉक्टर ने कुछ देर तक ध्यानपूर्वक उसका परीक्षण किया फिर कहा - ''''आपकी उंगली टूट गई है।''''