Jodha-Akbar aur Itihaas ki nai khoj!
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
71
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 31, 2008
हास्य-व्यंग्य जोधा-अकबर और इतिहास की नई खोज!
इतिहास एक ऐसा विषय है...जिसे आप चाहे, उस डायरेक्शन में आसानी से मोड़ सकतें है. यह एक तरह से कार की माफिक ही है..... इसकी स्पीड बढाई जा सकती है, घटाई जा सकती है, गियर बदले जा सकतें है, डेन्डिग-पेन्टिंग भी हो सकती है ,जब तक चाहें गैरेज में बंद करके रख सकतें है और जब चाहें आसनी से बाहर भी निकाल सकतें है!
कई ऐतिहासिक फिल्में आई और इतिहास जमा भी हो गई. फिर उन इतिहास जमा फिल्मों को बाहर निकाल कर, लिपा-पोती करके साफ-सुथरी बना कर, फिल्मों की रेस में शामिल करते हुए...तेज गति से दौडाने के अनेक उदाहरण हमारे सामने है. अब अकबर बादशाह को ही लिजीए....
...इस शहनशाह को गुजरे हुए कितना समय बीत गया...यह कोई भी इतिहासविद बगैर गिनती किए भी बता सकता है. इसके एक बेटे का नाम सलीम उर्फे जहांगिर उर्फे शेखू था...यह हम सब फिल्मों के जरिए जानते ही है. अलग़ से इतिहास की पुस्तकें इस बात को लेकर, खोल कर कीमती समय क्यों जाया किया जाए?...एक इतिहास जमा फिल्म ''अनारकली'' लोग-बाग देख चुके है.इसमें अकबर बादशाह और उनका शाहजादा सलीम तब भी विशेष तहलका मचा चुके थे. साथ में अनारकली की शोख अदाए....हिचकियां लेते हुए गाया हुआ वह गाना ''हम पी के...आए'' आज भी सदा-बहार है.
...फिर इतिहास की कार, एक बार फिर गैरेज से बाहर निकाली गई. इस बार ''मुग़ले आज़म'' का उस पर पेंट किया गया. कार रेस में दौडाई गई.बादशाह अकबर और उनका शाहजादा सलीम फिर लाइम-लाइट में आ गए. अनारकली यहां भी मौजूद थी.वह इस फिल्म में ''प्यार किया तो डरना क्या! ''गाती हुई, दर्शकों को अपनी ओर खिंचने में सफल हो गई. बादशाह अकबर की महारानी जोधाबाई को इस फिल्म में ज्यादा फूटेज मिली. दर्शकों को पता चला कि सलीम-अनारकली को हीरो-हिरोइन बनाया जा सकता है, तो अकबर और जोधाबाई को क्यों नही?...इतिहास में ये पात्र भी तो जमा हुए ही है; इनकी भी तो हैसियत है!
...दर्शकों के साथ फिल्म निर्माता ''आशुतोश गोवारीकर'' भी इस तथ्य को मान गए और इस बार फिल्म ''जोधा-अकबर'' नामक नए पेंट के साथ रेस मे शामिल की गई.
...लेकिन ताजा ख़बर यह है कि राजस्थान के राजपूत जोधाबाई को अकबर की नहीं बल्कि उसके शाहजादे सलीम की पत्नी बता रहे है. उनका कहना है कि इतिहास में यही लिखा हुआ है और ऐतिहासिक पात्रों के साथ छेड़-छाड़ की गई है. अब बात यह है कि, हमें ततलब था...लेकिन राजस्थान के राजपूतों ने धमकी दी है कि वे ऋतिक रोशन और ऐश्वर्याराय अभिनीत इस फिल्म की रिलीज बाधित कर देंगे!
... अब हम तो कुछ नहीं कर सकतें; लेकिन आशुतोश गोवारीकर, ऋतिक रोशन और ऍश्वर्याराय तो फिल्म रिलीज करने के लिए बहुत कुछ कर सकतें है!