चंपक बच्चों का सबसे पसंदीदा पत्रिका है जो वर्तमान समय के अनुसार अपनी कहानियाँ के द्वारा नैतिक मूल्यों को प्रदान करने के लिए
जाती जाती है ।
ज्यादातर वयस्कों ने अपने बचपन और स्कूल की छुट्टियों में इस लोकप्रिय पत्रिका को पढ़ने का आनंद लिया है और बड़े होने पर वे वही कहानियाँ अपने बच्चों को को भी सुनाते हैं।
बच्चे भी इस पुस्तक की कहानियों और रंगीन चित्रों को बहुत पसंद करते हैं। ज्यादातर कहानियों की पृष्ठभूमि जंगल और जानवर हैं ।
सभी कहानियाँ आम आदमी द्वारा लिखी जाती हैं। कोई भी अपनी कहानी संपादक को भेज सकता है और संपादक चयनित कहानियों प्रकाशित कर सकते हैं।
कहानियों के अलावा,इस में चुटकुले,पहेली,खेल, कार्टून स्ट्रिप्स
आदि भी होते हैं जो हमें मनोरंजन के साथ बांधे रखते हैं।
सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक प्रकाशित कार्टून स्ट्रिप है ''चीकू'' जिसके लोकप्रिय हैं चीकू खरगोश जो अपने तेज़ बुद्धि
की वजह से लोकप्रिय है और उसका दोस्त मीकू जो बार बार मुसीबत में पड़ने के लिए जाना जाता है।
यह पत्रिका बाजार में 1968 के बाद से उपलब्ध है और दिल्ली प्रेस समूह द्वारा प्रकाशित की जाती है।
अब यह पत्रिका हिन्दी के अलावा 7 अन्य भाषाओं (अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी प्रकाशित होती है।
इसकी कीमत केवल 10 रु है।