टोर क्लासिक्स युवा पाठकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से प्रकाशित संस्करण हैं जिनकी कीमत भी काफी कम रहती है। मूल रचना के चित्रों के आधार पर तैयार किए गए आवरण पृष्ठ प्रत्येक कथा के रोमांच को अभिव्यक्त करने में समर्थ हैं। प्रत्येक संस्करण के लिए उचित अक्षर विन्यास चुने गए हैं ताकि पुस्तक सुपाठ्य, सटीक एवं सुंदर छपाई के साथ तैयार हों। सभी संस्करण पूर्ण पाठ का समावेश करते हैं और उन्हें किसी भी तरह से संक्षेपित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं उनमें आमुख तथा पुनश्च जैसे अतिरिक्त स्तंभ भी होते हैं।
समुद्र तथा समुद्र में जीवन को लेकर अनेक पुस्तकें रची गई हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम जोसेफ कोनराड के सर्वश्रेष्ठ कृतियों की बराबरी कर सकते हैं। इस पुस्तक में भाप से चलनेवाले
एक जहाज के विलक्ष्ण कप्तान तथा एक अति भीषण समुद्री तूफान से उसका सामना होने की रोमांचक कहानी है। कप्तान मैकवीर के बारे में लोग यह जानते हैं कि वह एक ठोस, अडिग मनुष्य है जिसमें बस इतनी कल्पनाशीलता है कि वह एक दिन से दूसरे दिन को अपनी जिंदगी की गाड़ी को खींच ले जाए, बस इतना ही, इससे अधिक नहीं। वह यह मानने को तैयार ही नहीं है कि कोई भी तूफना इतना भीषण हो सकता है कि उसे उसका शक्तिशाली जहाज सह न सके। इसलिए जब वायुदाबमापी तथा अन्य यंत्र एक अति भयंकर तूफान के आगमन की पूर्वसूचना देने लगते हैं, तो उसे कुछ खास चिंता नहीं होती और वह अपने जहाज का मार्ग बदलने के लिए राजी नहीं होता क्योंकि वह समय खोना नहीं चाहता। उसका यह निर्णय उसके लिए कितना महंगा पड़नेवाला था, इसकी कल्पना भी उसे नहीं थी।
Typhoon (Tor Classics) के बारे में अधिक समीक्षाएं