Summarize Human Knowledge

.

.

Fifty Lessonsin Russian

द्वारा : Mahendra Yadav    

लेखक : Nina Potapova
फिफ्टी लेशंस इन रशियन छात्रों को रूसी भाषा के स्वर विज्ञान, व्याकरण और शब्द-भंडार की बुनियादी जानकारी देने का अल्पावधि कोर्स
है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र आसान रूसी भाषा लिख-बोल सकते हैं और रोज़मर्रा के विषयों पर बोल सकते हैं। पहले 13 पाठों में रूसी स्वर विज्ञान के बारे में बताया गया है। इनमें ज्यादातर रूसी ध्वनियों को अंग्रेजी शब्दों, उनके उच्चारणों, हिज्जों आदि के नियमों से तुलना करके समझाया गया है।
इन्हीं पाठों में सबसे प्रारंभिक व्याकरण भी समझाई गई है। आगे के पाठों में चुने हुए शब्दों के आधार पर लिखित सामग्री के रूप में व्याकरण की और ज्यादा जानकारी दी गई है। लिखित सामग्री के रूप में व्याकरण की और ज्यादा जानकारी दी गई है।
शब्द भंडार में बोलचाल के रूसी के तकरीबन एक हज़ार शब्द दिए गए हैं,जो रूसी के छात्र और सैलानियों के लिए लाभप्रद हैं। हर पाठ में शब्दों और व्याकरण के सही और पर्याप्त अभ्यास के लिए अभ्यासमालाएं भी दी गई हैं। अभ्यासमालाओं में दिए गए अभ्यासों को कोर्स के अंत में दिए गए उत्तरों और सूत्रों के आधार पर जांचा भी जा सकता है। इस कोर्स की सबसे खास विशेषताएं ये हैं कि इसमें शुरुआत करने वालों से लेकर बड़ों और स्कूली बच्चों तक के लिए उपयोगी सामग्री पचास पाठों में समाहित की गई है। कोर्स के अंत में जो सूत्र या उत्तर दिए गए हैं, उनके जरिए छात्र खुद ही अपनी गलतियां ठीक कर सकते हैं। ये बात भाषा के छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होती है क्योंकि इससे छात्र बिना किसी शिक्षक के पढ़ाई कर सकते हैं। किताब में आखिर में रूसी-अंग्रेजी संक्षिप्त शब्दकोश भी दिया गया है।
प्रकाशन तिथि: अप्रैल 14, 2006
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.