हैरी पॉटर का जादू इतनी आसानी से खत्म नहीं हो सकता!!
Summary rating: 1 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
48
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: मार्च 10, 2008
हालाँकि ये सभी को मालूम है कि हैरी पॉटर उपन्यास की आखिरी दास्तान्, हैरी पॉटर और डेथली हैलोस़ के साथ ही अनिष्ट देव, मतलब लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का अंत हो चुका है। पर क्या हम उस जादूई दुनिया के बारे में सोचना बंद कर सकते हैं जो अचानक से ही जे. के. रोलिंग ने उकेरी।
सर्वथा नहीं, क्यों न कुछ अलग किया जाए। और यकीनन जितने हैरी पॉटर की जादूई दुनिया के चहेते विदेशों में हैं, उतने ही हमारे अपने देश, भारत में भी हैं। भारतीयों को एक नई दुनिया में ले जाने के लिए जे. के. रोलिंग का धन्यवाद।
एक ऐसा उपन्यास लिखने के लिए धन्यवाद, जिसने अच्छाई और बुराई की लड़ाई को मौत की सीमा के परे पहुँचा दिया। बुराई, अर्थात अनिष्ट देव से दुनिया को निजात दिलाने के लिये हैरी ने मौत तक को मात दी। बल्कि एक नहीं, कई बार। और अंततः जीत हैरी की हुई।
********************************************************
"जन्नत नसीब हुई उन्हें, जो मौत से टकरा गए।
समझा खुदा जिन्होंने खुदको, काल में समा गए।।"
********************************************************
हैरी पॉटर की दुनिया को एक उपन्यास और आगे बढ़ाकर, उस जादूई दुनिया को एक तोहफा दिया जाए और इस बार यह तोहफा पूरे आर्यावत,हिंद, हिंदुस्तान, अर्थात्, पूर्ण भारत की ओर से होगा।
हैरी पॉटर और उसकी दुनिया को पसंद करने वालों से गुजा़रिश है कि वे हैरी पॉटर की पिछले सात उपन्यास को ध्यान में रखकर, लघु कहानियाँ भेजने की क़पा करें। कहानियाँ अनुकरणीय होने पर, उनका इस्तेमाल हैरी पॉटर के आठवें उपन्यास में किया जाएगा।
यह कोई कोरा मजा़क नहीं है, पूरी निष्ठा और शब्दबंधता के साथ आप कहानियाँ लिखें। आप अंग्रेजी अथवा हिंदी में लिख सकते हैं। शब्दों की कोई सीमा नहीं है।
आप उन्हें ई-मेल के जरिये भेजें, ksonakiya@yahoo.co.in , पर। आपके द्वारा भेजी हुई कहानी पसंद की जाने पर आपको सूचित किया जाएगा। साथ ही इस पूरे उपन्यास को लिखने का श्रेय आप सभी को दिया जाएगा।