"तुम्हें जरूर मिलेगा,"
वोल्डेमॉर्ट ने कहा। "और तुम्हारे परिवार में, साथ ही पूरे संसार में . . . हम उन कीड़ों को खत्म
कर देंगे जो हमें रोकेंगे जबतक कि केवल शुद्ध खून ही बचे . . ."
वोल्डेमॉर्ट ने लुसियस मैलफोय की छड़ी को ऊपर उठाया, मेज के ऊपर लटक रहे शरीर की ओर रुख किया और एक हल्का सा झटका दिया। वह शरीर गुर्राहट के साथ होश में आ गया और अदृश्य बंधनों से छूटने की कोशिश करने लगा। "क्या तुम हमारे मेहमान को पहचानते हो, सिवरस?" वोल्डेमॉर्ट ने पूछा। स्नेप ने अपनी आँखों को उल्टे लटके चेहरे की ओर बढ़ाया। सभी प्राणभक्षक अब ऊपर बंदी की ओर देखने लगे थे, जैसे उन्हें अपनी जिज्ञासा दिखाने की आज्ञा दे दी गई हो। जैसे ही बंदी ने अपना चेहरा आग की रोशनी में घुमाया, उस औरत ने फटी और डरी हुई आवाज में कहा। "सिवरस! मुझे बचाओ! " "अरे, हाँ," स्नेप ने कहा जैसे ही कैदी धीरे से दूसरी ओर घूमा। "और तुम, ड्रैको?" वोल्डेमॉर्ट ने कहा, अपने दूसरे हाथ से सांप की नाक को थपथपाते हुए। ड्रैको ने अपना सिर झटके से हिलाया। अब जब वह औरत जाग गई थी, तो वह उसकी ओर और देख पाने में असमर्थ महसूस कर रहा था। "लेकिन तुम उसकी कक्षाओं में कभी बैठे नहीं हो," वोल्डेमॉर्ट ने कहा। "जो ये नहीं जानते हैं उनके लिये बता देता हूँ। आज रात हमारे साथ हैं चैरिटी
बरबेज़, जो अभी हाल ही में,
होग्वार्ट्स जादूगरी और तंत्र के विद्यालय में पढ़ातीं थीं।" मेज के इर्द-गिर्द आवाजें हुईं जैसे कि वे सबकुछ समझ गए हों। एक मोटी, कुबड़ी औरत, नुकीले दाँतों के साथ जोर से हंसी। "हाँ . . . प्रो. बरबेज़ मग्लुओं के बारे में जादूगर और जादूगरनियों के बच्चों को सबकुछ सिखातीं थीं . . . कैसे वे हमसे भिन्न नहीं है . . . " प्राणभक्षकों में से एक ने फर्श पर थूका। चैरिटी बरबेज़ स्नेप को देखने के लिए फिर घूम गयी। "सिवरस . . . प्लीज़ . . . प्लीज़ . . ." "चुप," वोल्डेमॉर्ट ने कहा, मैलफोय की छड़ी को एक ओर झटका देते हुए, और चैरिटी शांत हो गयी जैसे कि उसका गला घोंट दिया गया हो। "ना केवल बातें, जो जादूगरों के बच्चों के दिमागों को द्वेष और आवेश से खराब कर रहीं हैं, बल्कि पिछले हफ्ते प्रो. बरबेज़ ने
दैनिक जादूगर में एक लेख लिखा, बद्जातों के जुनूनी बचाव के बारे में। कहती है कि जादूगरों को इन चोरों को अपनाना चाहिए, चोर जो जादू की बातें सीखना चाहते हैं, बद्जातों की तारीफ! प्रो. बरबेज़ का कहना है कि शुद्ध खूनों की कमी एक बहुत ही इच्छित स्थिति है . . . वह अपने सभी मेलजोल मग्लुओं के साथ ही रखती . . . या, बगैर शक के, आदम भेड़ियों के साथ . . . " इस बार कोई नहीं हँसा; वोल्डेमॉर्ट की आवाज में घृणा और गुनाह के पुट के बारे में किसी ने गलत अंदाजा नहीं लगाया। तीसरी बार, चैरिटी बरबेज़ स्नेप को देखने के लिए घूमी। आँसूँ उसकी आँखों से निकलकर उसके बालों में बह रहे थे। स्नेप ने उसकी ओर देखा, काफी उदासीन, जैसे उसे कोई मतलब ही न हो, जब वह धीमे से दोबारा उससे दूर घूम गई। "
तक्षर्वनाशं । " हरी रोशनी की चमक ने कमरे का हर कोना रोशन कर दिया था। चैरिटी नीचे मेज पर गिर पड़ी, एक जोरदार धमाके के साथ, जो हिली और चरमराई सी आवाज निकाली। कई प्राणभक्षक अपनी कुर्सियों में पीछे सरक गए। ड्रेको अपनी कुर्सी से फर्श पर गिर गया। "रात का खाना, नागिनी," वोल्डेमॉर्ट ने बड़े प्यार से कहा, और विशाल साँप लहराया और उसके कंधों से सरकते हुए चमकती हुई लकड़ी पर आ गया।
***