"मेरे मालिक, फीनिक्स की फौज हैरी पॉटर को उसकी अभी की सुरक्षित जगह से अगले शनिवार को हटाने की सोच रहे हैं, देर रात।" मेज के चारों ओर रुचियाँ प्रत्यक्ष रूप से बढ़ गयीं; कुछ कुढ़े, बाकी सकते में आ गए, पर सभी की नजरें स्नेप और वोल्डेमॉर्ट पर गयीं। "शनिवार ... देर रात में," वोल्डेमॉर्ट ने दोहराया। उसकी लाल आँखें स्नेप की काली आँखों पर जम गयीं, इतनी गहराई से कि कुछ दर्शक दूर देखने लगे, कुछ कुछ डर से कि कहीं वे उस नजर की भयानकता से जल ना जाएँ। हालाँकि स्नेप ने वोल्डेमॉर्ट के चेहरे को काफी शांति से देखा, एक या दो पल बाद। वोल्डेमॉर्ट का होंठरहित मुँह एक मुस्कान जैसा कुछ में मुड़ गया। "अच्छा। बहुत अच्छा। और इस खबर का स्रोत - " "- बातें हमारे साथ ही हुईं," स्नेप ने कहा। "मालिक।" येक्सली आगे की ओर झुका, लम्बी मेज पर वोल्डेमॉर्ट और स्नेप को देखने के लिए। सभी चेहरे उसकी ओर मुड़ गए। "मेरे मालिक, मैंने कुछ अलग सुना है," येक्सली रुका लेकिन वोल्डेमॉर्ट ने कुछ नहीं कहा, इसलिए वह आगे बढ़ा, "डवलिश, वो औरर, ने कहा कि पॉटर तेरह से पहले कहीं नहीं ले जाया जाएगा, लड़के के सत्रह के होने की एक रात पहले।" स्नेप मुस्कुरा रहा था। "मेरे सूत्रों ने बताया कि एक झूठा मार्ग बिछाये जाने की योजना बन रही है; शायद यही हो। बगैर किसी शक के एक
भ्रान्ति शाप का इस्तेमाल डवलिश पर किया गया है। पर यह पहली बार नहीं है; वह ग्रहणशीलता के लिए जाना जाता है।" "मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ, मेरे मालिक, डवलिश काफी निश्चित लग रहा था," येक्सली ने कहा। "अगर वह
भ्रम में था, तो जाहिर है कि वह निश्चित होगा," स्नेप ने कहा। "मैं तुम्हें यकीन दिलाता हूँ, येक्सली, औरर के दफ्तर से हैरी पॉटर की सुरक्षा का कोई भी ताल्लुक अब नहीं होगा। फौज को विश्वास है कि हमने मंत्रालय में घुसपैठ की थी।" "तो चलो फौज ने एक अच्छा काम तो किया, हँह?" एक नाटे इंसान ने कहा, जो येक्सली से कुछ दूरी पर बैठा था; उसने एक बेमानी हँसी दी जो मेज के इधर-उधर, सभी जगह प्रतिध्वनित होती रही। वोल्डेमॉर्ट नहीं हँसा। उसकी नजरें सिर के ऊपर झूल रहे शरीर पर घूम रहीं थी, और वह विचार में खोया सा जान पड़ता था। "मेरे मालिक," येक्सली आगे बढ़ा, "डवलिश को लगता है कि औरर का एक पूरा जोड़ा लड़के के स्थानान्तरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा -" वोल्डेमॉर्ड ने अपना बड़ा सफेद हाथ उठा दिया, और येक्सली एक दम से रुक गया, द्वेष से देखते हुए जैसे ही वोल्डेमॉर्ट का रुख स्नेप की ओर हुआ। "अब वे उस लड़के को कहाँ छुपाने जा रहे हैं?" "फौज में से एक के घर में," स्नेप ने कहा। "जगह, सुत्रों के अनुसार, को प्रत्येक सुरक्षा दी गई है जो कि फौज और मंत्रालय साथ में दे सकते थे। मेरे ख्याल से एक बार वहाँ पहुँचने के बाद उसे पाने के आसार काफी कम हैं, मालिक, जब तक कि, हाँ बिल्कुल, मंत्रालय शनिवार से पहले आ सकता है, जो हमें रास्ते में जाल फैलाने और गुप्त द्वार बनाने में काफी समय दे सकता है।" "खैर, येक्सली?" वोल्डेमॉर्ट ने मेज से ही पुकारा, आग उसकी लाल आँखों में अजीब हरकतें कर रही थी। "क्या मंत्रालय अगले शनिवार तक आ सकता है?" एक बार फिर, सभी सिर मुड़े। येक्सली ने अपने कंधे मोड़ लिए। "मेरे मालिक, इस मसले पर मेरे पास एक अच्छी खबर है। मैंने - काफी मुश्किल के साथ, और बहुत मेहनत के बाद - पियस थिकनेसे पर एक
सम्मोहितं शाप करने में सफलता पा ली है।" येक्सली के चारों ओर बैठों लोग काफी प्रभावित लगे; उसके पड़ोसी, डोलोहव, लम्बे, मुड़े-तुड़े चेहरे वाले इंसान ने उसे पीठ पर थपथपाया। "ये सिर्फ शुरुआत है," वोल्डेमॉर्ट ने कहा। "लेकिन थिकनेसे सिर्फ एक आदमी है। स्क्रिमगर हमारे आदमियों द्वारा घिर जाना चाहिए, मेरे कुछ करने से पहले! मंत्री की जिंदगी के ऊपर किया गया एक भी विफल वार मुझे कही ज्यादा पीछे धकेल देगा।" "जी हाँ - मेरे मालिक, यह सच है - जैसा कि आप जानते हैं,
जादूई कानून संरक्षण विभाग के मुख्य की हैसियत से, थिकनेसे के सीधे ताल्लुक ना केवल खुद मंत्री के साथ हैं, बल्कि मंत्रालय के सभी विभागों के वरिष्ठों के साथ भी हैं। मैं सोचता हूँ, कि इतने वरिष्ठ पद वाले अधिकारी के हमारे वश में होने से अब बाकियों को वश में करना आसान है, और फिर वे सभी स्क्रिमगर को नीचे लाने में साथ काम कर सकते हैं।" "जब तक कि हमारा दोस्त थिकनेसे बाकियों को बदलने से पहले पकड़ा ना जाए," वोल्डेमॉर्ट ने कहा। "कुछ भी हो, अगले शनिवार से पहले मंत्रालय का मेरे हाथ में आना मुमकिन नहीं लग रहा है। अगर हम लड़के को उसकी मंजिल पर नहीं पकड़ सकते हैं तो यही काम उसके सफर के दौरान हो जाना चाहिए।" "मेरे मालिक, यहाँ पर भी हमारे पास एक फायदा है," येक्सली ने कहा, जो अनुमोदन के एक छोटे से कतरे के लिए दृढ़ लग रहा था। "जादूई आवागम विभाग के अंदर अब हमारे कई लोग तैनात हैं। अगर पॉटर धूमिल होता है या चिमनियों के जरिए जाता है, तो हमें तत्काल पता चल जाएगा।"
HP & The Deathly Hallows [chapter one : (2)] के बारे में अधिक समीक्षाएं