47 बी सी ई में हुए गृहयुद्ध के कारण अलेक्जेंड्रिया में स्थित प्रसिद्ध पुस्तकालय आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गया था। इस सदी तक सहेज कर रखा गया अत्यंत महत्वपूर्ण ज्ञान का पुंज सदा के लिए विलुप्त हो गया था। पूरी तरह से जल चुके ग्रंथों के सात लाख बंडलों में सेप्त्वागिण्ट (बाइबिल का ग्रीक भाषा में अनुवाद), पाइथागोरस के वैज्ञानिक टिप्पणियां, होमर, प्लेटो, अरस्तू जैसे विद्वानों के महत्वपूर्ण लेख और अन्य विद्वानों की अनेक प्राचीन अनमोल कृतियां शामिल थीं। आज एक चिंगारी से इतनी सारी किताबों का नष्ट हो जाना नामुमकिन है अर्थात उनमें छिपे ज्ञान के भंडार को दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचाया जा सकता है। उन ग्रंथों के जल जाने से जो दुख की लहर पैदा हुई थी उसने अब एक अलग ही किस्म की निराशा अथवा कहें, झुंझलाहट का रूप ले लिया है। आग लगने से 2052 वर्षों पूर्व तक का संचित ज्ञान भंडार को पढ़ने की इच्छा पूरी न हो पाने से मानव निराश हो गया है। इस तरह से मानव के दुख की वजह गुम हो गए ज्ञान को, जो गहम शोध प्रयासों के बाद लिखा और छापा गया था तथा जो अनेक लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, फिर हासिल कर पाने में असक्षम होना है। और तो और, सूचना की बाहुल्यता उसकी निराशा को और बढ़ा रही है।
Shvoong का निर्माण बहुत सोच समझकर किया गया था। और क्यों किया गया था? इसका कारण आप उपरोक्त भूमिका में दिए पुरातन उदाहरण से भली-भांति समझ सकते हैं। Shvoong इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अपना नाम दर्ज कराना चाहती है। यह मानव इतिहास में छिपे उसकी विभिन्न संस्कृतियों के अथाह सागर की थाह पाना चाहती है। या कहें यह मानव संस्कृति के उच्चतम सोपान तक पहुंचना चाहती है अथवा उस सोपान रूपी हिमशिखर को छूना चाहती है। यह अपने पृष्ठों में जहां एक ओर मानवीय ज्ञान का सार प्रदान करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर उसे अपने ज्ञान से पैसा कमाने की संभावना के दर्शन भी कराती है। यह दान, अनुदान, भीख या सहानुभूति की बात नहीं करती, बल्कि यह अपने ऑपरेटरों के लिए फायदेमंद व्यापार का साधन बनना चाहती है।
इसी के वास्ते यह इस संसार के सभी पढ़े लिखे नागरिकों, कॉलेज और हाई स्कूल के विद्यार्थियों, प्रोफेसरों, सरकारी अफसरों, निजी ऑफिसों में काम करनेवाले कर्मचारियों, वकीलों, वैज्ञानिकों, पत्नियों, रोगियों, स्वस्थों आदि सभी आधुनिक व्यस्त अल्पायु लोगों को एक ही स्वर में संदेश देती है – आओ, पढ़ो और ऐश करो! इसके साथ ही यह भी कहती है – आओ, लिखो और कमाओ! इन लोगों में विश्व के वे सभी नागरिक सम्मिलित हैं जो दैनिक जीवन में परेशानियों से जूझते रहते हैं और फुर्सत के पलों में अपनी ग्रहणक्षमता और समयसीमा के अनुसार ज्ञानार्जन करते हैं। संक्षेप में, Shvoong सभी लोगों को निमंत्रण देती है। साथ ही साथ यह विज्ञापनदाताओं को भी एक ऐसे क्षेत्र की ओर आमंत्रित करती है, जहां विपणन की कोई सीमा नहीं है। उन्हें यह सीधे और साफ शब्दों में कहती है : आपका स्वागत है!
ज्ञान के संक्षेपण संबंधी इस अत्यावश्यक जरूरत का आज तक कोई हल मौजूद नहीं है। इंटरनेट के सभी खोजी इंजन उत्सुक सर्फरों को सूचना के अथाह सागर की ओर ले जाते हैं और वे बहुत से अनचाहे ज्ञान से भी दो-चार होते रहते हैं। जो व्यक्ति सूचना के अथाह सागर में डूबे हुए हैं, उन्हें Shvoong एक जीवन दर्शन देना चाहता है – जिससे उन्हें अनाज के बोरों में से गेहूं और भूसी अलग करने तथा संकेत और शोर में फर्क करने के साधन मिल सकें।
Shvoong में दर्शाए लेखों का आशय मूल कृतियों, लेखों या ग्रंथों का स्थान लेना कतई नहीं है। अपने लेखों में Shvoong ने ऐसी धृष्टता कहीं नहीं की है। Shvoong केवल ज्ञान प्राप्ति का त्वरित माद्यम बनना चाहती है। यह माध्यम उन लोगों की ज्ञान पिपासा को शांत करना चाहती है, जो उसे पाना तो चाहते हैं, परंतु समयाभाव के कारण ऐसा कर पाने में असमर्थ हैं।
विषयवस्तु : Shvoong के संक्षिप्त लेख विद्वानों की रचना न होकर अनेकानेक सर्फरों द्वारा उनकी स्वयं की पहल पर स्वयं की भाषा में लिखे गए लेख हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह साइट उनकी रचना के भुगतान का वादा करती है। यह प्रयास करते हुए Shvoong यह समझती है कि सभी सर्फर लेखन कार्य में प्रतिभावान हों ही, यह जरूरी नहीं है। उन संक्षिप्त लेखों में से कुछ एकदम बकवास होंगे। लेखों को परखने, चिनने और उनकी रेटिंग करके उनका स्तर निर्धारित करने का काम वे पाठक करते हैं, जिन्हें इस साइट में सर्फ करने व स्तरानुसार लेखों को रेटिंग देने और उनके स्तर निर्धारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस साइट का निर्माण इस प्रकार विकासात्मक ढंग से किया गया है कि बिना किसी संपादक, पुर्लेखक अथवा प्रूफरीडर के, पाठक और लेखक के परस्पर सहयोग से ही काम चलता रहे।
हम यह उम्मीद करते हैं कि Shvoong विश्व के सभी भागों से विभिन्न भाषा-भाषी (लगभग 37 भाषाएं) अनगिनत पाठकों और लेखकों को एक साझा मंच प्रदान कर पाने में सक्षम होगी।
यह जिज्ञासु सर्फरों के लिए घर और दफ्तर दोनों ही साबित होगी। इसका परिचालन लोकतांत्रिक आधार पर जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए होगा।
संक्षेप में Shvoong के सिद्धांत
-
इस साइट का उद्देश्य साहित्य और वैज्ञानिक शोध संबंधी लेखों को संक्षिप्त करना है। वैज्ञानिक शोधों से हमारा मतलब प्राकृतिक, सामाजिक तथा कला संबंधी वैज्ञानिक शोधों से है। ये शोध मानव के प्राचीन इतिहास से लेकर आधुनिक काल तक के हो सकते हैं। ये संक्षिप्त लेख तीन प्रकार की संरचनाओं में मिलेंगे :क. 300 शब्दों तक सीमित; ख. 900 शब्दों तक सीमित; और ग. 3000 शब्दों तक सीमित। यह सीमांकन विभिन्न भाषा-भाषी पाठकों की मांग के अनुसार होगा। यह साइट दैनिक विश्व प्रेस की समीक्षा भी करेगा और उनमें से चुनिंदा सक्षेप लेख उपरोक्त तीन संरचनाओं में प्रस्तुत करेगा।
-
इसमें छपे संक्षिप्त लेख सर्फर वा पाठक मुफ्त में ही पढ़ सकेंगे।
-
जब पाठक संक्षिप्त लेख पढ़ लेते हैं, तब उनसे पांच अंकों तक की रेटिंग प्रणाली के अनुसार स्तर मापने का आग्रह किया जाता है। इस प्रकार से संक्षिप्त लेखों की छंटाई और स्तर निर्धारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
-
सभी संक्षिप्त लेख अनजाने सर्फरों द्वारा लिखे गए होते हैं। उनके बदले में उन्हें रॉयल्टी मिलती है।
-
इन संक्षिप्त लेखों का संकलन और मूल्यांक अर्थात रेटिंग सर्फरों द्वारा ही किया जाता है । वे ही ये लेख लिखते हैं, रेटिंग करके उनका मूल्यांकन करते हैं, अच्छे-बुरे लेखों की छंटाई तथा उनकी क्वालिटी में सुधार करते हैं।
-
विश्व की कमोबेश सभी भाषाओं में ये संक्षिप्त लेख लिखे जाते हैं। 12 प्रमुख भाषाओं में इनका स्वचालित त्वरित अनुवाद अर्थात ओटोमेटिक अनुवाद उपलब्ध रहता है। परंतु ऐसा ओटोमेटिक अनुवाद उत्कृष्ठ कोटि का नहीं होता । अनुवादक जो नियमित सर्फर हैं, धीमी गति से अनुवाद करते हैं। लेकिन उनके द्वारा किया गया अनुवाद उत्तम कोटि का होता है।
-
अनुवादकों को भी रॉयल्टी प्रदान की जाती है।
-
लेखकों एवं अनुवादकों को भुगतान विज्ञापनों से अर्जित आय में से पूर्व निर्धारित शर्तों एवं सहमत नियमों के आधार पर किया जाता है।
-
साइट की आय एक विज्ञापन मानिटरिंग प्रोग्राम द्वारा विज्ञापनदाताओं से वसूल की जाती है।
-
जिस आय (उदाहरण के लिए छोड़ दी गई रॉयल्टी) जिसकी कोई दावेदार नहीं, वे Shvoong प्रतिष्ठान के माध्यम से दान कर दी जाती है।
-
यथासंभव संक्षिप्त लेखों में रचना की मूल प्रति पाने का लिंक दिया गया होता है अथवा उन साइटों का लिंक दिया होता है जहां से मूल रचना खरीदी जा सके।
-
इस साइट की संरचना अथवा फॉरमैट अमरीकी पेटेंट के रूप में रजिस्टर्ड है और इसकी नकल करना प्रतिबंधित है।
पारिश्रमिक प्रक्रिया
जो विज्ञापनदाता साइट में अपना विज्ञापन प्रदर्शित करवाएंगे अथवा किसी तीसरी पार्टी के लिए उनका विज्ञापन प्रदर्शित करवाएंगे, Shvoong उनसे विज्ञापन के बदले रॉयल्टी लेगी। Shvoong अपने रजिस्टर्ड यूजरों अथवा उपभोक्ताओं को अपनी रॉयल्टी में से एक भाग कमिशन के तौर पर निम्नलिखित शर्तों पर देगी – लेखक की रचना जिन पृष्ठों पर प्रकाशित हुई है, उन पृष्ठों पर प्रदर्शित विज्ञापनों से Shvoong को होनेवाली आय का 10 प्रतिशत उसे दिया जाएगा। यह दस प्रतिशत हिस्सा संबंधित वेब पृष्ठों पर आने वाले या कहें विजिट करनेवाले व्यक्तिगत यूजरों की कुल संख्या (गणना के निश्चित स्तर) पर निर्भर रहेगा।
यदि इसके अतिरिक्त आप साइट में दिए किसी संक्षिप्त लेख को अपनी भाषा में अनुवाद करते हैं, और वह अनुवाद साइट में प्रदर्शित होता है, तो उस अनुवाद से संबंद्ध वेब पृष्ठ से अर्जित कुल रॉयल्टी का 5 प्रतिशत हम आपको देंगे। पुनश्च यहां भी भुगतान संबंधित वेब पृष्ठ पर आनेवाले या कहें विजिट करने वाले व्यक्तिगत यूजरों की कुल संख्या (गणना के निश्चित स्तर) पर निर्भर रहेगा। उस अनुवाद से
संबद्ध वेब पृष्ठ से अर्जित कुल रॉयल्टी का 5 प्रतिशत हम मूल संक्षिप्त लेखक को देंगे। पुनश्च यह भुगतान भी संबंधित वेब पृष्ठ पर आने वाले व्यक्तिगत यूजरों की कुल संख्या (गणना के निश्चित स्तर) पर निर्भर रहेगा।
अनुवाद
यह Shvoong साइट 36 भाषाओं में उपलब्ध है। ये भाषाएं हैं : अंग्रेजी, चीनी, फ्रेंच, स्पेनी, रूसी, पुर्तगाली, जर्मन, अरबी, हिंदी, जापानी, कोरियाई, क्रोएशियाई, इतालवी, स्वीडिश, डेनिश, फिनिश, नॉर्वेगियन, डच, हंगेरियन, पोलिश, रोमानियाई, चेक, स्लोवाक, यूनानी, बुल्गेरियाई, तुर्की, सर्बियाई, फारसी, जॉर्जियाई, उज्बेक, मोरक्कन, थाई, मलेशियाई, वियतनामी, बंगाली, इंडोनेशियाई और हीब्रू। इस साइट की विषयसूची प्रतिदिन अद्यतन अर्थात अपडेट की जाती है और पारिश्रमिक प्राप्त सर्फरों द्वारा 36 भाषाओं में नियमित रूप से अनूदित की जाती है। साथ ही साथ पाठक तुरंत अनुवाद पाना चाहें तो वे स्वचालित अर्थात ओटोमेटिक अनुवाद सेवा की सहायता ले सकते हैं। परंतु इस प्रकार प्राप्त अनुवात का स्तर ("emergency format") उतरना बढ़िया न होगा। Shvoong सर्फरों के लिए निम्नलिखित भाषाओं में स्वचालित अनुवाद सेवा उपलब्धा कराती है – अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, चीनी (दो बोलियों में), जापानी, डच, यूनानी, इतालवी, स्पेनी, पुर्तगाली, रूसी और कोरियाई।
अपनी भाषा मेंe
प्रत्येक सर्फर अपने देश में अपनी ही भाषा में साइट को पढ़ सकेगा। इसके लिए केंद्रीय कंप्यूटर उसके कंप्यूटर की चयनित या कहें प्रेफ्रेंशियल भाषा पहचानेगा। सर्फर सर्च फोर्म में शीर्षक (या लेख या लेखक) का नाम भरेगा और अपनी भाषा में संक्षिप्त लेख प्राप्त कर सकेगा। यदि वह लेख उसकी अपनी भाषा से इतर भाषा में ही उपलब्ध हो तो उसे तत्संबंधी सूचना भेजी जाएगी। यदि चाहे तो उस लेख का अनुवाद, अनुवाद उपलब्ध भाषासूची में एक भाषा में उसी समय स्वचालित अनुवाद सेवा द्वारा पाने का विकल्प दिया जाएगा। यदि सर्फर विद्वान और उत्साही व्यक्ति हो और उस लेख का अपनी भाषा में अनुवाद करना चाहता है तो वह (अपने तथा अन्य पाठकों के हितार्थ) ऐसा कर सकेगा तथा अनुवाद की रॉयल्टी कमा सकेगा। साइट के नियमानुसार अनूदित पृष्ठ की कुल आय के 5 प्रतिशत हिस्सा उसे रॉयल्टी के रूप में मिलेगा। यदि वह स्वचालित अनुवाद सेवा मार्फत अनुवाद नहीं लेना चाहे और वह स्वयं अनुवाद भी न करे तो उसे मजबूरन तब तक इंतजार करना होगा, जब तक इंटरनेट पर बैठा कोई अन्य सर्फर उसके लिए उस संक्षिप्त लेखा का अनुवाद न कर दे। इस प्रक्रिया को गति देने के लिए जिज्ञासु पाठक एक विशेष अनुरोध उस लेख में जोड़ सकेगा, जिसमें लिखा होगा – कृपया मेरे लिए इसका अनुवाद कर दें।
सर्वर
Shvoong अनेक शक्तिशाली सर्वरों द्वारा सेवित है। इस कारण से एक ही समय बहुसंख्यंक प्रतिभागी एक साथ Shvoong का लाभ उठा सकेंगे। संक्षिप्त लेख डाटाबेस सर्वरों में ही सेव होंगे। ये सर्वर त्वरित खोज क्षमता के कारण सर्फरों को यथाशीघ्र उपलब्ध जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही यह सिस्टम स्वचालित अनुवाद सेवा प्रदान करने वाले विशिष्ट सर्वर से संलग्न है। अनुवाद का यह सोफ्टवेयर सिस्ट्रॉन (Systran) नामक ऑनलाइन अनुवाद बाजार की एक अग्रणी कंपनी से संबद्ध है। यह साइट Dot.Net तकनीक द्वारा विकसित की गई है तथा MS SQL सर्वर 2000 डाटाबेस पर आधारित है।
विज्ञापनदाताओं के लिए
Shvoong साइट विश्व की पढ़ी-लिखी जनता तक पहुंचती है। इस साइट की रचनाओं के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए केवल चित्र रहित लिखित विज्ञापन ही मौजूद होंगे। इस प्रकार विज्ञापनदाता तथा लक्षित पाठक में समरूपता होगी। Shvoong में विज्ञापन देने के लिए विज्ञापनदाताओं को इंटरनेट में गूगल या ओवरटर जैसे इंटरनेट प्रचार कार्यक्रमों में उनको निश्चित भुगतान करके पंजीकरण अथवा स b बs सव्सक्रिप्शन करवाना होगा।
संपर्क करें
यदि सर्फिंग के दौरान आप किसी तकनीकी अथवा अन्य समस्या का अनुभव करें तो आप हमें ईमेल से संपर्क करें अथवा ‘ कॉन्टेक्ट अस ’ लिंक पर संपर्क कर सकते हैं।
संस्थापक
इस साइट के संस्थापक हैं Avi Shaked । आप इस्राइल के नेतान्या नामक स्थान में जन्मे विविहाति व्यक्ति हैं और आपकी तीन संतानें हैं। आप रायायनिक अभियंता हैं। आपने बीरशेबा में स्थित नेगेव की बेन गुरियन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की शिक्षा पाई है। आपने एम सी आई के प्रतिनिधि के रूप में सन 1980 में अपने व्यावसायिक कैरियर की शुरुआत की। सन 1995 में आपने www.888.com नामक कंपनी की स्थापना की। आप ही इस कंपनी के प्रमुख शेयरहोल्डर हैं। यह कंपनी आज ऑनलाइन जुआ खेल में अपना दशक सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। सन 2003 में आपने जेनेवा समझौते की शुरुआत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके कारण इस्राइल व फिलिस्तीन के बीच स्थायी समझौते की संरचना का निर्माण हुआ था।
Avner Avrahami का जन्म इस्राइल के नेतान्या नामक स्थान में हुआ था। आप विवाहित व्यक्ति हैं और आपकी दो संतानें हैं। आपने जेरूशलम स्थित बेजालेल कला व डिजाइन अकादमी से स्नातक की उपाधि पाई है। आप इस्राइल रेडियो कोल इस्राइल (इस्राइल ब्रॉडकास्टिंग एथोरिटी), कोतेरेत रशित साप्ताहिक (हेडलाइन) तथा मारिव व हारेत्ज नामक दैनिक समाचारपत्रों में अलग-अलग पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा समाचारपत्रों में सप्ताहांत प्रकाशित होनेवाली परिशिष्टों के संपादक के तौर पर काम कर चुके हैं। इस दौरान आपने लेखन, संपादन, डिजाइन बनाने तथा चित्र बनाने जैसे कार्य किए। आज आपका पारिवारिकa मुद्दों से संबंधित स्तंभ हारेत्ज फ्राइडे मेगजिन में छपता है। आप अपनी फोटोग्राफर पत्नी राली अब्राहमी की सहायता से यह स्तंभ चला रहे हैं।
Eyal Rivlin का जन्म इस्राइल के किब्बुज जोरा नामक स्थान में हुआ था। आपने नेतान्या के अकादमिक कालेज के कानून संबंधी विभाग से स्नातक तक की शिक्षा पाई है। आप विदेशों में स्थित अनेक इंटरनेट कंपनियों के व्यवस्थापन संबंधी पदों पर काम कर चुके हैं।